चलती कार से युवक का शव फेंक हुए फरार...

# Neeraj Makhija | 06 Jun, 2023

बिलासपुर। न्यायधानी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब युवक की लाश चलती कार से फेंकी गई। कार से लाश फेंकने की वारदात के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की लाश की शिनाख्त नही हो पाई है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुम्बर पेट्रोल पंप के सामने आज शाम 4 बजे लगभग अचानक चलती कार से एक गाड़ी से एक युवक की लाश सड़क पर फेंकी गई। लाश फेंकने वाले गाड़ी लेकर फरार हो गए। चलती गाड़ी से लाश फेंकने पर आस पास अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पर शव की अब तक शिनाख्त नही हो पाई हैं और न ही शव को फेंकने वाले लाश का ही पता चला।

इस संबंध में सिरगिट्टी टीआई पौरुष पुर्रे ने बताया कि एक युवक का शव गुम्बर चौक में मिला है। शव की उम्र 30 से 35 वर्ष के लगभग है। अभी तक युवक की शिनाख्त नही हो पाई है। उसे फेंकने वालों की भी तलाश जारी है।

Banner