हाईवे रोड में घूम-घूम कर डीजल चोरी करने वाले पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही..

# Neeraj Makhija | 26 May, 2023

बिलासपुर/- हाईवे रोड में घूम घूम कर डीजल चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा हैं,वही पकड़े गए युवक से पुलिस ने वैन सहित अवैध डीजल को भी जप्त किया हैं ..

बता दे आपको कि थाना हिर्री पुलिस को मुखबीर के जरिये सूचना मिली की बिलासपुर की ओर से एक मारुती ओमनी वैन रायपुर की ओर जा रही है एवं उक्त वाहन में अवैध डीजल परिवहन हो रहा है साथ ही वाहन में भरा डीजल चोरी का होने के संदेह है..

 उक्त सूचना पर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक हरविन्दर सिंह के निर्देशन पर हिर्री पुलिस द्वारा टीम बनाकर ग्राम भोजपुरी टोल प्लाजा में घेराबंदी कर मुखबिर की निशानदेही पर संदिग्ध वाहन को पकड़ा गया, चेक करने पर वाहन में 12 जरिकेन में भरा 385 लीटर डीजल कुल कीमती 38500 रूपये का मिला...

जिनके संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिये जाने पर आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया जो उक्त मामले में मारुती ओमनी वैन कमांक सीजी 12 जेड डी 1222 में भरा कुल 385 लीटर डीजल कीमती 38500 रूपये आरोपी कृष्णा राठौर पिता दिलीप कुमार राठौर उम्र 30 साल साकिन सकरी बटालियन सकरी जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से चोरी का मशरुका होने का संदेह पर जप्त कर कार्यवाही करते हुये आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया...

उक्त कार्यवाही में प्र आर 1024 बृजेश मिश्रा, आरक्षक जोहन टोप्पो, शिवधन बजारे, का विशेष योगदान रहा।

Banner