जेवरात को पॉलिश व मरम्मत करने लेकर गया विष्णु सोनी अब घर और मोबाइल बन्द कर हुआ फ़रार..

# Neeraj Makhija | 19 Mar, 2023

बिलासपुर/- सिटी कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान चलाने वाले सराफा कारोबारी ने पॉलिश करने के किये कारीगर को सोने के जेवरात दिए,इसे लेकर कारीगर अचानक लापता हो गया,प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही हैं..

बता दे आपको तेलीपारा निवासी रितेश सलूजा की सदर बाजार रितेश ज्वेलरी नामक दुकान है,उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पिछले 7 साल से कुदुदंड निवासी विष्णु सोनी को जानते हैं,विष्णु उनके यहां से जेवरात ले जाता था और पोलीस व मरम्मत करके लौटा दिया करता था...

बीते 4 मार्च की शाम भी तकरीबन 6:30 बजे उन्होंने विष्णु को सोने के 9 नग लॉकेट,6 नग हार और 15 नग कंगन दिए थे,इन्हें पॉलिश करके रात 9:30 बजे तक लौटाने की बात कही थी,लेकिन 17 मार्च तक वह नहीं लौटा,जिसके बाद उसने थाना सिटी कोतवाली पहुंच इस बात की शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है...

आरोपी का मोबाइल बंद और घर भी खाली..

प्रार्थी सराफा व्यवसायी रितेश सलूजा ने पुलिस को बताया कि वह कारीगर विष्णु सोनी को खोजने के लिए उसके घर भी गए थे,वहां जाने पर पता चला कि वह घर खाली करके चला गया हैं,और उसका मोबाइल भी बन्द हैं..

Banner