पिंकी निर्मल बतरा बनी महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष..

# Neeraj Makhija | 04 Feb, 2023

बिलासपुर /- विधानसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक पार्टियां जुट गई है,इसी कड़ी में महिला कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर अपने शहर व जिलाध्यक्ष में फेरबदल किया है,इस फेरबदल के बाद बिलासपुर महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय को हटाकर पिंकी निर्मल बतरा को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है…

बताते चलें आपको प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य फूलों देवी नेताम ने संगठन में बड़ी सर्जरी की है,उनका कहना है कि कांग्रेस संगठन में ऐसी महिला नेत्रीयों को दायित्व सौंपा जा रहा है,जो पार्टी और आम जनता के बीच काफी सक्रिय है,इस फेरबदल में बिलासपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडेय को हटाकर उनकी जगह पिंकी निर्मल बतरा को शहर संगठन चलाने की जिम्मेदारी दी गई है...

ज्ञात हो कि इससे पूर्व पिंकी बतरा पहले पार्षद रह चुकी हैं और वर्तमान में शहर उपाध्यक्ष के पद पर हैं,इसी प्रकार बिलासपुर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा घृतेश,मुंगेली की शहर अध्यक्ष श्रीमती नूरजहां बेगम और बिल्हा की जागेश्वरी वर्मा को जिला अध्यक्ष तथा जीपीए में महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती गजमति भानू को बनाया गया है.

Banner