अपराधियों के मन में पुलिस का डर होता जा रहा खत्म,पेट्रोल पम्प में लूट की नीयत से अज्ञात बदमाशों ने चलाई गोली..

# Neeraj Makhija | 03 Jan, 2023

बिलासपुर/- न्यायधानी बिलासपुर में नए साल की शुरुवाती दिनों में ही बदमाशो ने गोलीकांड को अंजाम दिया हैं,बता दे आपको पेट्रोल पंप लूटने पहुँचे लुटेरों ने गोलीकांड को अंजाम दिया और फिर घटनास्थल से फरार हो गए,उक्त पूरी घटना कोटा थाना क्षेत्र की है...

मामलें में मिली जानकारी के मुताबिक घटना तकरीबन 8:30 बजे के आस पास की बताई जा रही हैं,करगी रोड़ कोटा से लोरमी मेन रोड में स्थित नवल किशोर,संजय अग्रवाल के पुष्कर पेट्रोल पम्प में बाइक सवार तीन नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने कट्टे से दो राउंड फायर कर दिया है..

जानकारी के मुताबिक पंप में लूट की फिराक में आए बदमाशों ने पहला फायर किया तो वही दूसरा राउंड लोड नही कर पाए,जिसके बाद तीनों मौका देख भाग निकले,इधर घटना की खबर लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और चारो तरफ नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है

 मिल रही जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने देसी कट्टे से दो राउंड गोली चलाई,एक फायरिंग के बाद दूसरा राउंड को लोड नही कर पाए और आवाज सुन कर्मचारी हरकत में आ गए तो बदमाश घबराकर भागने में सफल हो गए,इस घटना में खैरियत की बात यह है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ तो वही सारी घटना पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है...

बिना नम्बर की बाइक,बदमाश प्रोफेशनल नहीं.

सीसीटीवी फुटेज की जद में आए बाइक सवार तीनों आरोपी अपना चेहरा ढके हुए वही बाइक में नंबर नहीं होने की बात सामने आ रही है। जिस तरह से आरोपियों ने पेट्रोल पंप में पहुंचते ही फायरिंग की उससे लग रहा है कि तीनों प्रोफेशनल नहीं थे तभी तो जल्दबाजी में दूसरा राउंड लोड नहीं कर पाए और मौके से भाग निकले, आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पेट्रोल पंप में लूट की फिराक में थे वही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व सकरी गोलीकांड,गोड़पारा गोलीकांड, पचपेढ़ी गोलीकांड भी न्यायधानी में घटित हो चुका है...

Banner