स्व.शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता का पांचवा दिन..

# Neeraj Makhija | 19 Dec, 2022

बिलासपुर/- पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व. शेख गफ्फार की स्मृति में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित स्व. शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता के पांचवे दिन खेले गये मैच में गत वर्ष की विजेता टीम आज अपना मैच हार गई,क्रिश्चियन समाज के खिलड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 32 रन से यह मैच जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पा लिया,वही दूसरा मैच अग्रवाल समाज तथा सोनी समाज के बीच खेला गया,सोनी समाज ने टास जीता और अग्रवाल समाज को बल्लेबाजी के लिये बुलाया। पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी कर 123 रन बनाने वाली अग्रवाल समाज की टीम आज 40 रन ही बना सकी। सोनी समाज ने 3 ओवर में ही बिना विकेट खोये 41 रन के लक्ष्य को पा लिया। 4 विकेट प्राप्त करने वाले और अपनी टीम के लिये 17 रन जोड़ने वाले बंटी सोनी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया,मालूम हो कि जिस तरह से पिछले मैच में अग्रवाल समाज ने एकतरफा जीत आसिल की थी आज उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा,वही तत्पश्चात कुर्मी तथा बंगाली समाज के बीच मैच खेला जा रहा है

 

आज के मैच में अतिथि के रूप में वरिष्ट कांग्रेस नेता अनिल टाह, वरिष्ट चिकित्सक डा.देवेंदर सिंह, डा.रामकृष्ण कश्यप,अरविंद भानुशाली,अशोक भंडारी,अखिलेश पाण्डेय,राजेंद्र भंडारी,बद्री यादव, अतुल सिंह,आदिल आलम खैरानी,शेख निजामुद्दीन,दीपांशु श्रीवास्तव,गौरव तिवारी,गजेंद श्रीवास्तव,सुशांत शुक्ला,जसबीर सिंह चावल,नीरज माखीजा,राकेश सिंह, चरणजीत सिंह गंभीर, बलजीत सिंह, बंटी खान, फारूख खान आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुये परिचय प्राप्त किया..

 

आयोजन समिति के प्रमुख फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने स्व. शेख गफ्फार के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की..

 

खेल मैदान में प्रमुख रूप से पार्षद शहजादी कुरैशी, मोती गंगवानी, समीर अहमद, जावेद मेमन, राघवेंद्र सिंह, तौसीफ खान, मोंटी खान, देव रूद्राकर आदि मौजूद रहे,तो वही अंपायर के रूप में आलोक, अक्षय, मुकेश कश्यप, मुकेश गोयल मौजूद रहें इसके साथ ही मैच का आंखों देखा हाल अख्तर खान एवं देवेंद्र पाठक ने बताया..

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया के द्वारा इस आयोजन को लेकर अतिथियों ने समाज के लिये खेल भावना की तारीफ की तथा बधाई भी दी,प्रिंस भाटिया ने बताया की 23 दिसम्बर को स्व. शेख गफ्फार की पुण्यतिथि पर फाइनल मैच होगा। सभी के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा हैं

 युवक कांग्रेस तथा एनएसयूआई के बीच सद्भावना मैच

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आज युवक कांग्रेस तथा एनएसयूआई के बीच सद्भावना मैच खेला गया। युवक कांग्रेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 7 ओवर में 58 रन बनाये और युवक कांग्रेस की टीम को 59 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन युवक कांगे्रस की टीम ने शानदार गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण करते हुये एनएसयूआई की टीम को 45 रन में ही समेट दिया और 15 रन से यह मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार 21 रन बनाकर 1 विकेट लेने वाले युवक कांग्रेस के शिबू को दिया गया। साथ ही इस सद्भावा मैच में खिलाड़ियों को अनेक पुरस्कार भी दिये गये

आयोजन समिति के प्रमुख प्रिंस भाटिया ने सद्भावना मैच के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया तथा विेजेता टीम को सम्मानित किया

 

बबलू मलिंगा तथा बंटी को मैन आफ द मैच

स्व. शेख गफ्फार की याद में आयोजित स्व. शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता के पांचवे दिन खेले गये पहले मैच में ब्राम्हण समाज की करारी हार हुई। गतवर्ष की विजेता टीम को क्रिश्चियन समाज ने हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये क्रिश्चियन समाज ने 79 रन बनाये और शानदार गेंदबाजी करते हुये बबलू मलिंगा ने 3 विकेट भी लिये और 33 रन भी बनाये और ब्राम्हण समाज को 32 रन में ही समेट दिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार बबलू मलिंगा को दिया गया। एक अन्य में सोनी समाज ने अग्रवाल समाज को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बंटी सोनी ने शानदार 5 विकेट लिये और उन्हें मैन आफ द मै का पुरस्कार दिया गया।

Banner