स्व.शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 का दूसरा दिन..

# Neeraj Makhija | 16 Dec, 2022

बिलासपुर /- वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व. शेख गफ्फार की स्मृति में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी द्वारा स्व. शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 का आयोजन किया गया हैं,बता दे आपको प्रतियोगिता के दूसरे दिन पंजाबी समाज के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये सारथी समाज को 37 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया हैं...

आज के मैच में पंजाबी समाज तथा ब्राम्हण समाज की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और अगले चक्र में प्रवेश कर लिया हैं,बतादे आपको सारथी समाज ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जिसके बाद पंजाबी समाज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 2 विकेट खोकर निर्धारित 7 ओवर में 107 रन बनाये जिसका मुकाबला करने मैदान में उतरी सारथी समाज की टीम ने केवल 70 रन में सिमट गई और पंजाबी समाज की टीम ने 37 रन से यह मैच जीत लिया,वही पंजाबी समाज के खिलाड़ी अयानवीर भाटिया को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया...

इस अवसर पर दयालबंद गुरूद्वारा के प्रमुख ग्रंथि ज्ञानी मानसिंह, रागी जसवीर सिंह,अमनदीप सिंह तथा रणवीर सिंह के अलावा पंजाबी मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत सिंह अरोरा,असीतपाल जुनेजा, गुरमीत सिंह गंभीर, दर्शन छाबड़ा, नितिन छाबड़ा, नवदीप सिंह अरोरा, सतदीप सिंह अरोरा ने विजेता टीम को बधाई दी तथा मैन आफ द मैच का पुरस्कार भी दिया..

पंजाबी समाज की ओर से सुखमीत सलूजा सर्वाधिक 31, हर्षदीप 28 तथा प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी अयानवीर ने शानदार 23 रन बनाये..

वही दूसरा मैच ब्राम्हण समाज तथा धुरी समाज के बीच खेले गया मैच में पहले टास जीत कर धुरी समाज ने निर्धारित 7 ओवर में 46 रन बनाये, जबकि ब्राम्हण समाज की टीम ने 23 गेंद में ही आसानी से अपना पहला मैच जीता,मैन आफ द मैच का पुरस्कार ब्राम्हण समाज के लकी जिन्होंने 4 छक्के लगाये नाबाद 29 रन बनाये,आज के मैच में क्रेडाई के सचिव नसीम खान,पार्षद सांई भास्कर,विजय वर्मा,कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,वरिष्ठ अधिवक्ता विभाकर सिंह,राज गोस्वामी,रिंकू मित्रा, शैलेष शर्मा, डी.के. जायसवाल, संजय दुआ, आसिफ खान आदि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया..

आयोजन समिति के प्रमुख तथा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने अतिथियों को सम्मानित किया,फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में अयोजित प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन भी दर्शकों की काफी भीड़ रही,इस दौरान विभिन्न समाजों के लोग मैच देखने पहुंचे थे..

इस अवसर पर प्रिंस भाटिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि 15 से 23 दिसम्बर तक चलने वाले सोसायटी प्रीमियर लीग में विभिन्न समाजों की 32 टीमें भाग ले रही है,उन्होंने कहा कि स्व. शेख गफ्फार की पुण्यतिथि पर 23 दिसम्बर को प्रतियोगिता का फाईनल मैच होगा और पुरस्कार वितरण होगा,लोगों के सहयोग से उनकी स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है,खेल मैदान में प्रमुख रूप से पार्षद शहजादी कुरैशी, त्रिभुवन सिंह, समीर अहमद, जावेद मेमन, तौसीफ खान, मोंटी खान, सुरेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। अंपायर के रूप में आलोक तथा अक्षय मरावी मौजूद थे तो वही मैच का आंखों देखा हाल अख्तर खान एवं देवेंद्र पाठक ने बताया..

मैदान में पिता पुत्र की जोड़ी

आज के दूसरे दिन के मैच में एकेडमी खेल मैदान में प्रिंस भाटिया तथा अयानवीर भाटिया ने शानदार प्रदर्शन किया,दोनों पिता पुत्र ने क्रीज पर बल्लेबाजी भी की और अयानवीर ने शानदार 23 रन बनाये और 1 विकेट भी लिया और मैदान में सबका दिल भी जीता,अयानवीर को मैन आफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया..

अतिथियों ने स्व. शेख गफ्फार के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की,

महाराष्ट्रियन, सुदर्शन, मराठा एवं अग्रवाल समाज अगले दौर में

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 4 मैच खेले गये। महाराष्ट्रियन, सदर्शन, मराठा तथा अग्रवाल समाज ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है,जिसमें पहला मैच ब्राम्हण समाज तथा धुरी समाज के बीच खेला गया,दूसरा मैच महाराष्ट्रियन तथा वस्त्रकार समाज के बीच खेला गया जिसमें महाराष्ट्रियन समाज के खिलाड़ियों ने बेहतर गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण करते हुये यह मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया,महाराष्ट्रियन समाज ने टास जीता और क्षेत्ररक्षण। वस्त्रकार समाज ने 64 रन बनाये, वहीं महाराष्ट्रियन समाज ने 9 गेंद पहले ही 65 रन का लक्ष्य पा लिया,मैन आफ द मैच का पुरस्कार महाराष्ट्रियन समाज के हितेश करंजगांवकर को दिया गया,वहीं साहू समाज तथा सुदर्शन समाज के बीच खेले गये मैच में सुदर्शन समाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 7 ओवर में 76 रन बनाये जबकि साहू समाज की टीम केवल 55 रन ही बना सकी,मैन आफ द मैच का पुरस्कार सुदर्शन समाज के सूरज को दिया गया,सूरज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 34 रन बनाये,मराठा तथा प्रजापति समाज के बीच रोमांचक मैच में मराठा समाज की जीत हुई।,मराठा समाज ने टास जीत कर क्षेत्ररक्षण किया प्रजापति समाज ने निर्धारित 7 ओवर में केवल 35 रन ही बना सके,मराठा समाज ने 19 गेंद में ही यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया,मैन आफ द मैच का पुरस्कार मराठा समाज के नीरज राव को दिया गया,इन्होंने अपनी टीम के लिये 20 रन अर्जित किये। तत्पश्चात अग्रवाल तथा यादव समाज के बीच खेले गये मैच में टास जीत कर यादव समाज ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया अग्रवाल समाज ने 7 ओवर में 123 रन बनाये तथा यादव समाज की टीम 42 रनों में ही सिमट गई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार 33 रन बनाने वाले हिमांशु अग्रवाल को दिया गया..

Banner