देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में हत्या के बाद फरार आरोपित गिरफ्तार...

# Neeraj Makhija | 08 Nov, 2022

बिलासपुर /- देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की हत्या के बाद फरार आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है,आरोपित युवक घटना के बाद से मुंगेली में छुपकर रह रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है..

बता दे आपको कोतवाली क्षेत्र के कतियापारा में रहने वाले मंगल लोनिया ने मारपीट की शिकायत की है,उन्होंने बताया कि छह अक्टूबर की रात वे मोहल्ले के पंडाल में भजन कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर तना यादव, मानस, रविदास मानिकपुरी और अंकित रजक देर रात तक डीजे बजाने को लेकर मंगल लोनिया और मोहल्ले के महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी। युवकों ने प्रहलाद लोनिया को प्लास्टि पाइप और लोहे के राड से मारा। इससे उसे गंभीर चोटे आई...

आसपास के लोगों ने घायल प्रहलाद को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जवानों ने मोहल्ले में घेराबंदी कर आरोपित रविदास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया

वहीं, अंकित रजक(22) अपने ठिकाने से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। युवक जवानों को चकमा देकर वह अलग-अलग जगहों पर छुपकर रह रहा था,जवानों को रविवार की शाम सूचना मिली कि आरोपित मुंगेली में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा है,जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया है..

Banner