न्याय पाने दर-दर भटक रही पीड़ित महिला नही हो रही सुनवाई...

# Neeraj Makhija | 05 Nov, 2022

बिलासपुर/- महिला संबंधी अपराध में सरकंडा थाने की गंभीर लापरवाही सामने आई है,बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों से न्याय की गुहार लगाने दर दर भटकने को मजबूर हो रही पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हो रही,थाना प्रभारी से कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक पीड़िता की शिकायत पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है,रोज थाने में उसे घुमाया जा रहा है,जिसके बाद तंग आकर पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है..

बताते चले आपको एक तरफ जहां महिला संबंधी अपराध को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस गंभीर नजर आ रही है वहीं उसके ठीक उलट बिलासपुर का सरकंडा थाना शायद इतना गंभीर नहीं है,इसलिए तो पिछले 10 दिनों से एक पीड़िता के साथ हुए अपराध को पंजीबद्ध करने में सरकंडा पुलिस आना कानी कर रही है और हर बार उसे एक दो दिन बाद, एक दो दिन बाद का ढकोसला देकर वापस भेज दिया जा रहा है..

वही इन सब से परेशान होकर शुक्रवार को युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची उसने अपने साथ हुए घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गुहार लगाई है,दरअसल पीड़ित लड़की को बहला-फुसलाकर आरोपी द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया गया जब युवती गर्भवती हो गई तो उससे छुटकारा पाने के लिए उसका गर्भपात कराने के बाद उसे जातिगत परेशानी बता कर आरोपी अपना कन्नी काटने लगा, और जब उसे भनक लगी कि उसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध हो सकता है वह छत्तीसगढ़ छोड़कर गायब हो गया लेकिन युवती पिछले 10 दिनों से लगातार शिकायत लेकर घूमती रही है..

शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में गुहार लगाने के बाद मीडिया से बात करते हुए युवती ने बताया कि सरकंडा थाना मामला दर्ज कराने गई थी तो उसे एक-दो दिन का बहाना देकर भगा दिया गया था,ऐसे ही कई दिनों तक भटकने के बाद आज पीड़िता एसएसपी के पास पहुंची और उसने अपराध दर्ज कराने की गुहार लगाई,वही देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों से लगातार बिलासपुर पुलिस पर लापरवाही के कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं,जिससे कही न कही बिलासपुर पुलिस पर सवाल खड़ा होता हैं..

Banner