जुआ फड पर टीम ACCU व सिरगिट्टी पुलिस ने मारी रेड...

# Neeraj Makhija | 30 Oct, 2022

बिलासपुर/- थाना सिरगिट्टी एवं एसीसीयू टीम की द्वारा आम जगह पर जुआ खेलने वालो पर कार्यवाही की गई है,बताया जा रहा है कि पुलिस ने 05 जुआरियों को पकड़ा है जिनसे तकरीबन 75 हजार रुपये से अधिक नगद भी जप्त किया गया हैं..

बता दे आपको बीती रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तिफरा विष्णु चौक के पास कुछ लोग रूपयों पैसों का दाॅंव लगाकर ताश के 52 पत्ती से जुआ खेल रहें हैं,सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही हेतु टीम एसीसीयू व थाना सिरगिट्टी ने एक संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही हेतु मौके पर रेड कार्यवाही कर मौके पर जुआड़ियान से 52 पत्ति ताश,नगदी रकम 75030रू जप्त किया गया,पकड़े गए आरोपियो के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह,एसीसीयू टीम से उपनिरी.अजय वारे,आर. हेमंत सिंह, दीपक,गोविंद,विवेक राय,पुहुप व सिरगिट्टी थाना प्रभारी पौरुष पुररे सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा..

गिरफ्तार आरोपी..

Banner