राजीव प्लाज़ा में डोसा संचालक से मारपीट करने वाला फ़रार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित उसका साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे..

# Neeraj Makhija | 13 Sep, 2022

बिलासपुर/- बीते दिनों राजीव प्लाजा में चटनी नहीं देने पर डोसा सेंटर के संचालक से मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा था,इसकी तस्दीक कर पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की,इसमें उसने घटना की शिकायत करने से इंकार कर दिया,जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इस मामलें में शामिल आरोपित तीन युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था,वही मामले में फरार चल रहे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तामेश कश्यप सहित उसके साथी राहुल समुद्रे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है..

बताते चले आपको कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच की,इसमें पता चला कि घटना राजीव प्लाजा की है,जिसमे चिंगराजपारा में रहने वाला रोहित सारथी(23) राजीव प्लाज गेट के पास डोसा सेंटर का संचालन करता है..

वही सात सितंबर को उसकी दुकान में वायर लेस कालोनी निवासी शुभम शर्मा,शुभम रजक तारबाहर व नारायण पात्रे निवासी तारबाहर अपने साथियों के साथ डोसा खाने के लिए आए थे,इस दौरान वे बार-बार चटनी मांग रहे थे,वही जब दुकानदार ने चटनी देने से मना किया तो उन्होंने रोहित की पिटाई कर दी,उक्त यह घटना राजीव प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,वही किसी ने इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया,पूछताछ में घायल ने घटना की शिकायत करने से इंकार कर दिया,इस पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पूर्व में 3 आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की थी..

वहीं मामले में फरार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तामेश कश्यप व राहुल समुद्रे की तलाश कर रही थी,जिन्हे मंगलवार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई..

Banner