मंदिर ट्रस्ट के नए मुखिया का चुनाव हुआ सम्पन्न..

# Neeraj Makhija | 21 Aug, 2022

बिलासपुर/- माँ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के अध्यक्ष पद पर आशीष सिंह ठाकुर पुनः सर्वसम्मति से चुने गए हैं तो वही अरुण शर्मा मैनेजिंग ट्रस्टी बने हैं.

बताते चले आपको मंदिर ट्रस्ट के नए मुखिया का चुनाव रविवार को हुआ, इसमें ट्रस्ट के 21 सदस्यों में से 20 सदस्य उपस्थित रहे,बताया जा रहा है कि भरत लाल पांडे स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित थे..

मंदिर कार्यालय में नए अध्यक्ष के नाम पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से आजीवन अध्यक्ष रहे स्व.बलराम सिंह के पुत्र आशीष सिंह का चयन दूसरी बार सर्वसम्मति से किया गया,मंदिर का ट्रस्ट पांच मार्च 1982 को बना था और तब से बलराम सिंह इसके अध्यक्ष थे,उनके निधन के बाद उनके पुत्र आशीष को अध्यक्ष बनाया गया..

वही मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष मोतीचंद जायसवाल, संतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष रितेश जुनेजा, सहसचिव मनोहर चंदेल बने.. इस अवसर पर सुनील सोंथलिया, बृजमोहन अग्रवाल,बजरंग लोहिया, चेतनधर दीवान,मनराखन जायसवाल, संतोष शुक्ला, शक्ति सिंह, विनोद गोरख, राजकुमार खुशलानी, अनिल खंडेलवाल, धर्मेन्द्र चंदेल, शैलेन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे..

Banner