विवाह भवन में 52 परी की सजी थी महफ़िल,एसडीओपी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मारी रेड..

# Neeraj Makhija | 13 Aug, 2022

रायगढ़/- एसडीओपी खरसिया के नेतृत्व में खरसिया वार्ड नंबर 16 में जुआ में रेड कर बड़ी कार्यवाही की गई हैं,वही पकड़े गए 9 आरोपीयों से पुलिस ने नगदी 5,30,000 रुपए व ताश पत्ती जप्त की हैं..

बताते चले आपको पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले के मार्गदर्शन पर शनिवार रात्रि एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय के नेतृत्व में चौकी व थाना खरसिया की संयुक्त पुलिस द्वारा खरसिया के वार्ड क्रमांक 16 के कन्या विवाह भवन के अंदर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया,जिनसे 5 लाख 30 हजार रुपये नगदी समेत 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है,वही पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई..

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर,थाना प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंद किशोर गौतम,आरक्षक विशोप सिंह,प्रदीप तिवारी,मुकेश यादव,कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा,सुरेंद्र पटेल,सोहन यादव, त्रिभुवन सिदार का मुख्य सहयोग रहा...

पकड़े गए जुआरी.

(1) राजेश शर्मा पिता बाबूलाल शर्मा उम्र 45 वर्ष वार्ड नंबर 16 चौकी खरसिया

(2)पवन अग्रवाल पिता बी. पी. अग्रवाल उम्र 57 वर्ष निवासी सृष्टि गार्डन रायपुर हाल मुकाम खरसिया

(3) पवन अग्रवाल पिता रामसिंह अग्रवाल उम्र 46 वर्ष वार्ड क्रमांक 13 महुआपाली चौकी खरसिया

(4) कमल गर्ग पिता गोपी गर्ग उम्र 55 वर्ष वार्ड क्रमांक 11 चौकी खरसिया

(5) नरेश अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र 48 वर्ष नवापारा थाना खरसिया

(6) अजय अग्रवाल पिता बी.पी. अग्रवाल उम्र 52 वर्ष वार्ड क्रमांक 5 चौकी खरसिया

(7) गोपाल अग्रवाल पिता बनवारी अग्रवाल उम्र 45 वर्ष वार्ड क्रमांक 13 चौकी खरसिया

(8) अजय अग्रवाल पिता बाबूलाल अग्रवाल उम्र 45 वर्ष वार्ड क्रमांक 16 चौकी खरसिया

(9) प्रहलाद नारायण सोनी पिता ओमप्रकाश सोनी उम्र 45 वर्ष वार्ड क्रमांक 11 चौकी खरसिया 

Banner