योजनाबद्ध तरीके से लूटपाट करने वाले गिरोह की "मास्टर माइंड महिला" गिरफ्तार,वही एक अभी भी फ़रार..

# Neeraj Makhija | 05 Aug, 2022

बिलासपुर/- मंगलवार को ट्रेलर के ड्राइवर ने रतनपुर थाने में लूट की शिकायत की थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी,और मारपीट कर लूटपाट कर फरार हो गए,मामले में पुलिस ने एक आरोपित को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया,वहीं शुक्रवार को महिला को कोरबा से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपित की तलाश की जा रही है..

रतनपुर थाना प्रभारी शांत साहू ने बताया कि झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत डंडई में रहने वाले नासीर अंसारी(23) ड्राइवर हैं। मंगलवार को वे ट्रेलर में कोयला लोड कर लोखंडी जा रहे थे। रास्ते में ब्रेक-डाउन हो जाने के कारण बगदेवा टोल प्लाजा के पास पहुंचे। इसी बीच एक महिला ने हाथ दिखाकर ट्रेलर को रोका। उसने रतनपुर बाइपास तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। इसके बाद महिला और उसका एक साथी ट्रेलर में सवार हो गए। थोड़ा आगे जाने पर महिला और उसके साथी ने ट्रेलर ड्राइवर से मारपीट की, वहीं, उनके एक साथी ने सामने बाइक अड़ाकर ट्रेलर स्र्कवा दिया..

इसके बाद महिला और उसके साथी पांच हजार स्र्पये नकद और ट्रेलर लेकर भाग निकले, ड्राइवर ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की,इस पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवरों की मदद से एक आरोपित को लोखंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया,वहीं, महिला और उसका साथी फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को कोरबा जिले के कुसमुंडा लक्ष्मण नाला के पास रहने वाली आरती कर्ष(30) को गिरफ्तार कर लिया। महिला का एक साथी फरार है,उसकी तलाश की जा रही है..

Banner