आदतन अपराधी निकला आटो चोर...

# Neeraj Makhija | 15 Jul, 2022

बिलासपुर—-चकरभाठा पुलिस टीम ने सवारी आटो चोरी करने वाले आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। मनोज नायक ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के हवाल कर जेल दाखिल कराया गया है

चकरभाठा थानेदार मनोज नायक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आईजी और एसपी के निर्देश पर लगातार धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चकरभाठा में ऑटो चोरी का मामला सामने आया। पीडित की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप के निर्देश पर टीम गठन कर आटो चालक चोरी के आरोपी की पतासाजी शुरू हुई

 विवेचना के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि संदेही अनिल नायक को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल नायक ने आटो चोरी का जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि चकरभाठा ओव्हर ब्रिज के पास से एक आटो चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी के निशान देही पर आटो को जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

आरोपी की पतासाजी में प्रधान आरक्षक अतिश पारिक और आरक्षक गौकरण सिन्हा, सतीष यादव, आकाश मनहर,राजेश कुमार सिंह का महत्पूर्ण योगदान रहा

Banner