मुरारका का संगठन में बढ़ा कद,कोरबा व जीपीएम ज़िलें के बनाएं गए प्रभारी..

# Neeraj Makhija | 14 Mar, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर से संजय मुरारका का संगठन में बढ़ा कद,सोमवार को जारी हुई व्यापार प्रकोष्ठ की जिले प्रभारियों की सूची में बिलासपुर के संजय मुरारका को कोरबा, गौरेला मरवाही जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया और संगठन को मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया..

मालूम हो कि श्री मुरारका पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों में कार्य कर चुके हैं इससे पूर्व वह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे,उसके पूर्व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री के रूप में उन्होंने काम किया उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी राजनीति की शुरुआत करें एवं संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय सी एम डी महाविद्यालय के छात्रसंघ सचिव के रूप में निर्वाचित हुए..

ज्ञात हो कि मुरारका सामाजिक रूप से भी लगातार सक्रिय रहते आए हैं,अग्रवाल नवयुवक समिति के पूर्व में उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर भी रहे हैं उनका परिचय एक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है,वह विश्वविद्यालय बैडमिंटन टीम के सदस्य भी रहे हैं श्री मुरारका ने कहा कि संगठन ने जो उन पर विश्वास किया है उस पर वह खरे उतरेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी को, व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे उनकी नियुक्ति से बिलासपुर संगठन एवं साथियों में हर्ष व्याप्त है..

Banner