काव्य-कृति "अनुभूतियों के रेशे" का हुआ भव्य विमोचन..

# Neeraj Makhija | 13 Mar, 2022

बिलासपुर/- अर्णव प्रकाशन से प्रकाशित राजेश पाण्डेय "राज" (डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज सरगुजा रेंज) की प्रथम काव्य-कृति का भव्य विमोचन कार्यक्रम स्थानीय लखीराम ऑडिटोरियम में किया गया,इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार संपादक एवं अर्णव प्रकाशन की संस्थापक डॉ. प्रियंका त्रिपाठी उपस्थित रहीं साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सोपान साहित्यिक संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखनऊ की सुप्रसिद्ध गज़लकारा श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव उपस्थित रहीं,कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय सोपान साहित्यिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागराज के सुप्रसिद्ध गज़लकार श्री राजीव नसीब जी ने की..

मंच पर विशिष्ट रूप से राजेश जी के बड़े पिताजी प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ रघुराज पाण्डेय जी एवं चाचा कृष्ण कुमार पाण्डेय जाँजगीर चांपा से उपस्थित रहे,

वही कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया,दीप प्रज्वलन मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया, वहीं सरस्वती वंदना का प्रस्तुतीकरण डी.ए.वी. स्कूल की संगीत शिक्षिका श्रीमती शुक्ति विश्वास के द्वारा किया गया,मंच पर आसीन अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया..

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजीव नसीब का स्वागत मनोज पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका त्रिपाठी का स्वागत श्रीमती सुषमा पाण्डेय एवं श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव का स्वागत भी श्रीमती सुषमा पाण्डेय जी के द्वारा किया गया,वही रघुराज पाण्डेय एवं कृष्ण कुमार पाण्डेय का स्वागत मनोज पाण्डेय द्वारा किया गया..

वही अतिथियों के स्वागत के पश्चात राराजेश पाण्डेय ने अपनी साहित्यिक यात्रा एवं प्रथम पुस्तक प्रकाशन के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी रचनाकार को अपनी प्रथम काव्य-कृति के प्रकाशन पर जो प्रसन्नता और उत्साह का एहसास होता है वही मैं भी महसूस कर रहा हूँ, राजेश जी के उद्बोधन के पश्चात "अनुभूतियों के रेशे" पुस्तक का विमोचन मंचासीन अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया..

विमोचन के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों आई.पी.एस. श्री रतनलाल डांगी आई.जी. बिलासपुर रेंज, श्री रजनीश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलोदा बाजार, श्री शहाबुद्दीन कुरैशी रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, श्री प्रशांत पाराशर सेक्रेटरी लीगल सर्विसेज उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, आई.पी.एस. श्री आरिफ शेख डायरेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो एवं ईओडब्ल्यू रायपुर, आई.ए.एस. श्री सारांश मित्तर कलेक्टर बिलासपुर, आई.पी.एस. श्री मयंक श्रीवास्तव डायरेक्टर फायर एवं एजेंसी सर्विसेज, आई.पी.एस., आई.पी.एस. श्री आशुतोष सिंह कमांडेंट 13वीं बटालियन बांगो, आई.पी.एस., श्री राजेश कुकरेजा एस.पी. रेलवे रायपुर एवं डी.आई.जी. श्री सुरेश ठाकुर संचालक अग्निशमन एवं एस.डी.आर.एफ. प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।।

राजेश जी की पुस्तक की विस्तृत समीक्षा करते हुए डॉ.प्रियंका त्रिपाठी ने बताया कि राजेश जी की रचनाओं में उनके जीवन की अनुभूतियों का स्पष्ट दर्शन दृष्टिगोचर होता है साहित्य के क्षेत्र में यह पुस्तक अपना एक विशिष्ट आयाम स्थापित करेगी,विशिष्ट अतिथि श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव जी के द्वारा भी राजेश जी की इस साहित्यिक उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएँ दी गई..

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए राजीव नसीब ने कहा कि रचनाकार की रचना तभी सार्थक होती है जब वह जन सामान्य के हृदय तक पहुँचती है,इसके बाद राजेश जी द्वारा अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया गया। मंच पर अतिथि के रूप में विराजमान ग़ज़लग़ो श्री राजीव नसीब, डॉ.प्रियंका त्रिपाठी एवं श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव जी के द्वारा भी भाव विभोर कर देने वाली ग़ज़लें पढ़ी गईं। कार्यक्रम का प्रभावकारी संचालन श्री कुमार पाण्डेय जी के द्वारा किया गया..

 कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिलासपुर के डिस्टिक कमांडेंट श्री अशोक वर्मा, रायपुर के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संजय मिश्रा, श्री मनोज पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, श्रीमती सुषमा पाण्डेय, श्री श्रवण त्रिपाठी एवं राजेश जी के कई बैचमेट्स (पुलिस अधिकारी )उपस्थित रहे,इसके साथ ही अंत में आभार ज्ञापन श्री राजेश पाण्डेय जी द्वारा किया गया ।

Banner