तीसरी आंख और पुलिस की सूझ-बूझ से उठाईगिरी करने वाली महिलाएं व नाबालिग घँटे भर के भीतर चढ़े पुलिस के हत्थें..

# Neeraj Makhija | 19 Feb, 2022

बिलासपुर/- उठाईगिरी के आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने घंटे भर के भीतर ही सम्पूर्ण रकम साढ़े सात लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं,पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएँ और एक नाबालिग शामिल है,जानकारी के मुताबिक तीनों महिलाओं ने नाबालिग के हाथों बैग से भरे रकम को पार करवाया था,पकड़े गए सभी आरोपी महाराष्ट्र नागपुर की रहने वाली हैं,वही पुलिस की इस सफलता के बाद बर्तन व्यापारी संघ द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप,सीएसपी स्नेहिल साहू व थानां प्रभारी सरकंडा परिवेश तिवारी का सम्मान किया हैं..

मामलें का खुलासा करते हुए एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप और सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह 10.30 बजे पीड़ित जयराम अग्रवाल द्वारा पुलिस को बताया कि लोधीपारा स्थित जयराम मेटल्स से नोट से भरे बैग को किसी ने पार कर दिया है,वही घटना के समय चार अज्ञात महिलाएं छोटे बच्चो को लेकर पैसा माँगने आयी थी,इसी दौरान महिलाओं ने ध्यान भटकाया और काउंटर में रखे 7.5 लाख से भरे बैग को पार कर दिया..

 

जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची,छानबीन के दौरान नाकेबन्दी कर संदेहियों को धर दबोचा गया,चार अज्ञात महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की गयी,महिलाओं ने बैंग पार करना कबूल किया,बरामद बैग से पुलिस ने पूरे साढ़े सात लाख को जब्त किया है,पकड़े गए लुटेरो में तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है..

पकड़े गए आरोपियों के नाम..

1) रंजना पवार पति चंद्रकांत पवार 35 साल सीता बर्दी मार्किट नागपुर

2) कविता राठौर पति विधि राठौर 45 साल नाग़पुर सीता बर्दी मार्किट

3) सोनी राठौर पति विक्की राठौर 28 साल नागपुर व एक अन्य नाबालिक बालिका..

Banner