नही रहें मशहूर सिंगर बप्पी दा,मुंबई के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांसें..

# Neeraj Makhija | 16 Feb, 2022

डेस्क/- बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले फेमस सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिड़ी का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है,जानकारी के अनुसार बप्पी लाहिड़ी कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया है. बप्पी लाहिड़ी का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 69 वर्ष के थे..

बता दे आपको बप्पी लाहिड़ी को 1970-80 के दशक की शुरुआत की कई फिल्मों जैसे ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है. उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ 2020 की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए था.

एक महीने से थे बीमार….

बता दें कि बप्पी लाहिड़ी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई. लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को अपने घर आने के लिए बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं. OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) की वजह से बीती रात उनका निधन हो गया.

बता दें कि बप्पी लाहिड़ी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था. उनका जन्‍म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था. इनके पिता का नाम अपरेश लाहिड़ी और मां का नाम बन्‍सारी लाहिड़ी है.

Banner