प्रदेश में कोरोना के प्रकोप में हो रही तेजी से बढ़ोतरी,रायपुर में 900 सहित विभिन्न जिलों में आज मिले 2800 से अधिक नए संक्रमित..

# Neeraj Makhija | 07 Jan, 2022

बिलासपुर/- प्रदेश में आज 2800 से अधिक नये मरीज मिले है,स्वास्थ्य विभाग से जारी लिस्ट के मुताबिक प्रदेश में आज सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर 899,,दुर्ग 293,बिलासपुर 279,रायगढ़ 364 तो वही कोरबा में 268 नए मरीज मिले है,साथ ही रायपुर में 3 संक्रमित कि मौत भी हुई हैं...

देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर बेकाबू होता दिखाई पड़ रहा हैं,स्वास्थ विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में आज 2800 से भी अधिक नए मरीज मिले हैं,जिसके साथ ही अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब हो गई हैं..

वही जिस तरह से रायपुर,बिलासपुर,रायगढ़ और दुर्ग में कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा हैं उससे दिन प्रतिदिन खतरा बढ़ते दिखाई पड़ रहा हैं..

बिलासपुर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है,आज जारी लिस्ट के मुताबिक बिलासपुर शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सहित क़ई डॉक्टर भी आज पॉजिटिव पाए गए हैं देखा जाए तो शहर में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हो उससे एक बार फिर खतरा बढ़ गया है,

Banner