प्रदेश में कोरोना का विस्फोटक प्रकोप जारी,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित विभिन्न जिलों में आज मिले 2400 नए संक्रमित...

# Neeraj Makhija | 06 Jan, 2022

डेस्क/- प्रदेश में आज 2400 नये मरीज मिले है,स्वास्थ्य विभाग से जारी लिस्ट के मुताबिक प्रदेश में आज सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर 752, दुर्ग 314,बिलासपुर 326 तो वही रायगढ़ में 247 नए मरीज मिले है,साथ ही बिलासपुर में एक संक्रमित कि मौत भी हुई हैं...

देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर बेकाबू होता दिखाई पड़ रहा हैं,स्वास्थ विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में आज 2400 नए मरीज मिले हैं,जिसके साथ ही अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हजार के करीब हो गई हैं,वही आज नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक भी पॉजिटिव पाएं गए हैं...

देखा जाए तो रायपुर,बिलासपुर,रायगढ़ और दुर्ग में कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा हैं,आज जारी लिस्ट के मुताबिक रायपुर में 752,बिलासपुर में 326,रायगढ़ में 247 तो वही दुर्ग में 314 नए मामले मिले हैं..

वही देखा जाएँ तो लगातार बिलासपुर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है,आज जारी लिस्ट के मुताबिक पटवारी,युवा भाजपा नेता सहित क़ई डॉक्टर भी आज पॉजिटिव पाए गए हैं देखा जाए तो शहर में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हो उससे एक बार फिर खतरा बढ़ गया है,

Banner