शुभम बिल्डर के डायरेक्टर राकेश शर्मा का एक और नया कारनामा,एक ही जमीन को बेच दी आधा दर्जन लोगों को..

# Neeraj Makhija | 05 Jan, 2022

बिलासपुर/- एक ही जमीन की धोखाधड़ी कर लगभग आधा दर्जन लोगों को बेचने वाली बिल्डर दम्पत्ति सरिता शर्मा पति राकेश शर्मा के संम्बंध में भाजपा नेता रोहित ने कलेक्टर और पुलिस कप्तान पारुल माथुर से मुलाकात कर कड़ी कार्यवाही की मांग न्याय दिलाने की मांग की हैं...

भाजपा नेता मिश्रा ने बताया कि किसान दुर्गा प्रसाद यादव,कुशल राम यादव,घनश्याम सिंह यादव,राजेश कुमार यादव,निवासी लोरमी जिला मुंगेली ने सन 2010 में सरिता शर्मा पति राकेश शर्मा निवासी मिनोचा कॉलोनी बिलासपुर से चारों ने मिलकर 24 डिसमिल जमीन जिसका खसरा नंबर 152 ब्लॉक कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत रानी सागर कोटा बिलासपुर में क्रय किया था,उन्होंने बताया कि चारों किसानों ने ज़मीन अपने बच्चों की शादी के लिए खरीदी थी किंतु जब बच्चों की शादी तय हुई तब अक्टूबर 2020 में किसानों ने जमीन बेचनी चाही तब पता की जमीन किसी और के नाम पर दर्ज है और जब किसानों ने पटवारी और आर आई से मुलाकात की तब उन्होंने बताया की 24 डिसमिल जमीन को बिल्डर राकेश शर्मा और सरिता शर्मा के द्वारा लगभग आधा दर्जन किसानों को बेची जा चुकी है जो पिछले कई वर्षों से हमारे चक्कर काट रहे हैं तब इन लोगों को यह एहसास हुआ कि उनके साथ बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी हुई हैं...

इस दौरान सभी किसानों अपने परिचित रोहित से मुलाकात कर इस विषय पर बताया,वही मंगलवार को जनदर्शन में रोहित ने चारों किसानों को साथ लेकर पुलिस कप्तान श्रीमती माथुर व कलेक्टर मित्तर से मिलकर इनको न्याय दिलाने एवं उक्त बिल्डर दंपत्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए उक्त बिल्डर दंपत्ति पर अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की हैं,

इस दौरान रोहित मिश्रा के साथ किसान दुर्गा प्रसाद यादव,कुशलराम यादव,घनश्याम सिंह यादव,राजेश कुमार यादव,विकेश यादव, बजरंग यादव, सागर यादव, सूरज यादव, साधु यादव, अभिषेक यादव, कालीचरण यादव,बिल्लू यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें...

पूर्व में भी जा चुका हैं जेल..

जानकारी के मुताबिक शुभम बिल्डर के डायरेक्टर राकेश शर्मा अपने इन्हीं हरकतों की वजह से सदैव चर्चित रहते हैं पूर्व में भी इनके इसी तरह के कारनामे सामने आ चुके हैं,जिसमें इन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ चुकी है,बावजूद इसके इनके हौसले इतने बुलंद हैं की यह फर्जीवाड़ा करने से नहीं चूक रहे ऐसे में देखने की बात यह भी है कि आखिर किसकी शह और मिली भगत पर यह इस तरह के कारनामे को अंजाम देकर निकल जाते है,बहरहाल किसानों को वर्तमान पुलिस कप्तान श्रीमती माथुर से काफी उम्मीदें हैं कि वे इस धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर पर सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगी...

Banner