प्रदेश में कोरोना का कहर जारी,राजधानी रायपुर में 90 तो न्यायधानी बिलासपुर में 52 सहित प्रदेश में आज 290 नए मामलें..

# Neeraj Makhija | 02 Jan, 2022

डेस्क/- छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर बेकाबू होता दिखाई पड़ रहा हैं,स्वास्थ विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में आज 290 नए मरीज मिले हैं,जिसके साथ ही अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1200 के पार हो गई हैं...

देखा जाए तो रायपुर,बिलासपुर में कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा हैं,आज जारी लिस्ट के मुताबिक रायपुर में 90 तो वही बिलासपुर में 52 नए मामले मिले हैं..

 

वही देखा जाए तो शहर में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हो उससे एक बार फिर खतरा बढ़ गया है,आज जारी लिस्ट के मुताबिक बिलासपुर एसडीएम पुलक भट्टाचार्य,शहर के सीनियर पत्रकार सहित क़ई डॉक्टर भी आज पॉजिटिव पाए गए हैं

Banner