भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक बने नितिन छाबड़ा..

# Neeraj Makhija | 21 Mar, 2026

बिलासपुर/- शहर के व्यापारी वर्ग के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के युवा अध्यक्ष नितिन छाबड़ा को भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ, बिलासपुर शहर का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके निरंतर समर्पण, कुशल नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम मानी जा रही है..

आपको बता दे कि नितिन छाबड़ा लंबे समय से व्यापारी हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और एक ऊर्जावान एवं कर्मठ युवा नेता के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं।

ज्ञात हो कि वे पिछले एक वर्ष से बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है, विशेषकर पंजाबी समाज में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है।

नितिन छाबड़ा ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए पद की गरिमा बढ़ाएंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

वहीं, बुधवारी बाजार व्यापारी संघ ने भी भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है और इसे व्यापारी वर्ग के लिए सम्मानजनक कदम बताया है..

Banner