भाजपा ने अमरजीत सिंह दुआ पर फिर जताया भरोसा,प्रदेश संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी..

# Neeraj Makhija | 18 Mar, 2026

बिलासपुर। भाजपा प्रदेश संगठन में पूर्व एल्डरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह दुआ को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उन्हें प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है

 अमरजीत सिंह दुआ लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले भी वे प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं,पुर्व प्रदेश अध्यक्षों के कार्यकाल में भी उन्होंने पार्टी संगठन में सक्रिय रहकर अपनी भूमिका निभाई थी। अब एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उन्हें अपनी टीम में महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर अमरजीत सिंह दुआ ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश संगठन और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर विधानसभा में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा

 दुआ की इस नियुक्ति से बिलासपुर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिले के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सिख समाज के लोगों तथा छत्तीसगढ़ टेंट ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Banner