सरकंडा का युवक बना बड़े खाईवाल का ‘प्यादा’..

# Neeraj Makhija | 08 Mar, 2026

बिलासपुर//- शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है,आपको बता दे कि सिविल लाइन क्षेत्र में दर्ज अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 6 सटोरियों की सूचना देने वाले को पुलिस ने 5-5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है,लेकिन इतने लंबे समय से थाना सरकंडा क्षेत्र में सक्रिय योगेश नामक युवक पर अब तक कानून का हाथ न पहुंचना कहीं ना कहीं सवाल खड़े करता है..

सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि शहर में ऑनलाइन माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिलाने के मामलों में ये आरोपी काफी समय से फरार हैं,पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पतासाजी कर रही है

एसएसपी रजनेश सिंह ने फरार सटोरियों के बारे में सूचना देने वाले को 5-5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है,साथ ही यह भी कहा गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी..

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा में रहने वाला योगेश विश्वकर्मा नामक युवक जो लंबे समय से बड़े-बड़े सटोरियों के लिए काम करता है वही सूत्र बताते हैं कि एक बड़ा खाईवाल जिसका नाम नितिन हर्जपाल उर्फ कालू है..

योगेश मुख्य रूप से उसी के लिए काम करता है,वही देखा जाए तो यह बड़े-बड़े खाईवाल अपने नीचे इन छोटे प्यादों को पैदा कर देखो सकते का काम जोर जोर से करते हैं और पुलिस इन मुख्य खाईवाल तक नहीं पहुंच पाती,देखना होगा आखिर पुलिस का हाथ नितिन और उसके प्यादे योगेश तक कब पहुँच पाता हैं..

आपको बता दे कि सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा में रहने वाला योगेश विश्वकर्मा पिछले लंबे समय से सट्टे का काम कर रहा हैं और सबसे मजे की बात है कि योगेश थाना सरकंडा से महज कुछ ही दूरी पर बैठकर सट्टा की लिखा पढ़ी करते हैं,और आज तक कानून के हत्थे नही चढ़ा..

चिंतनीय विषय हैं कि आखिर थाना से महज कुछ ही दूरी पर बैठकर इतने बड़े स्तर पर नामी खाईवाल का सट्टा चलाने वाले इस युवक पर आखिर पुलिस के हाथ कैसे नही पहुँचे..

बहरहाल बताया जा रहा है कि वर्तमान स्थिति में सभी नामी खाईवाल प्रदेश से दूर नामी गिरामी गोआ,मुम्बई और अहमदाबाद जैसी जगहों पर बैठकर संचालन कर रहे हैं देखने की बात होगी कि आखिर बिलासपुर आने के बाद पुलिस इन पर क्या कार्यवाही करती है...??

Banner