संस्कार सोनी बने भाजयुमो उत्तर मंडल के मंडल महामंत्री, युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी..

# Neeraj Makhija | 26 Feb, 2026

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर के अंतर्गत उत्तर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में युवा नेता संस्कार सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में युवाओं को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन की अनुशंसा पर की गई है

युवा मोर्चा उत्तर मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार द्वारा घोषित मंडल पदाधिकारियों की सूची में संस्कार सोनी को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूती देने का भरोसा जताया गया है। संस्कार सोनी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

अपनी नियुक्ति पर संस्कार सोनी ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Banner