भाजयुमो पूर्वी मंडल में स्वप्निल को बड़ी जिम्मेदारी, बने मीडिया प्रभारी ..

# Neeraj Makhija | 25 Feb, 2026

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्वी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में सक्रिय युवा कार्यकर्ता स्वप्निल बहलाल को मंडल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वप्निल बहलाल की नियुक्ति को संगठन में मीडिया गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वे लंबे समय से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और उनकी संगठन के प्रति निष्ठा व कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर स्वप्निल बहलाल ने शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की रीति-नीति, उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

भाजयुमो पूर्वी मंडल की नई टीम के गठन से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Banner