श्री मंगला हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल..

# Neeraj Makhija | 13 Feb, 2026

बिलासपुर /- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर स्थित श्री मंगला हॉस्पिटल पहुंचे,यहां उन्होंने चिरमिरी के अपने करीबी एवं अस्पताल के डायरेक्टर विजय जैन से मुलाकात की और अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया..

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया,उन्होंने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार करा रहे मरीजों एवं डायलिसिस यूनिट में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। मंत्री ने मरीजों से अस्पताल की सेवाओं के बारे में जानकारी ली और संतोष व्यक्त किया..

इस अवसर पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी जैसे छोटे स्थान से निकलकर बिलासपुर में इतने बड़े और सुव्यवस्थित अस्पताल का सफल संचालन करना निश्चित ही सराहनीय कार्य है

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं क्षेत्र के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। मंत्री के दौरे को लेकर अस्पताल प्रबंधन एवं स्टाफ में उत्साह का माहौल देखा गया।

Banner