रात्रिकालीन क्रिकेट का रोमांच,इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन-2 का आगाज़ फरवरी में,16 टीमों की बीच छिड़ेगी जंग..

# Neeraj Makhija | 13 Dec, 2025

बिलासपुर। इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 के कैलेंडर का आज औपचारिक विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक व वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ. सलीम राज विशेष रूप से उपस्थित रहे..

 डॉ. सलीम राज ने कहा कि खेल युवाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर समाज को खेल के प्रति आगे आना चाहिए और युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए वे आयोजन समिति के साथ हैं तथा शासन स्तर पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष तौसीफ खान ने जानकारी दी कि इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग का यह दूसरा सीजन है। वर्ष 2025 में इसका पहला सफल आयोजन हुआ था, जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस बार भी सीजन-2 में कुल 16 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। यह रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 8 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक गवर्नमेंट स्कूल मिनी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है...

 कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वहीदुल्ला खान, साजिद अवनी, शकील भाई, फैजान खान, शिबू मोहम्मद, अजहरूद्दीन, सलमान कुरेशी, तौफीक मेहमान, अख्तर खान, अबरार अली, गप्पू, एहतेशाम खान और टीपू शामिल रहे..

Banner