गाजे-बाजे और आतिशबाजी संग निकली आदर्श दुर्गा समिति की शोभायात्रा..

# Neeraj Makhija | 13 Sep, 2025

बिलासपुर//- आदर्श दुर्गोत्सव समिति गोडपारा सुभाष नगर में दुर्गा पूजा के 50 साल पूरा होने पर आदर्श दुर्गा उत्सव समिति महिला मंडल के द्वारा आज घोघा बाबा खाटू श्याम मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली गई,शोभायात्रा में लगभग 200 महिलाएं अपने हाथों में देवी मां का झंडा लिए चल रही थी..

आपको बता दे कि शोभायात्रा पहले गोल बाजार हनुमान मंदिर पहुंची और यहां पूजा करने के बाद वेंकटेश मंदिर सदर बाजार में शोभा यात्रा का स्वागत किया गया,देवकीनंदन चौक हनुमान मंदिर तिलक नगर में शोभायात्रा पहुंची और आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ, महिला समिति की अध्यक्ष अर्चना सराफ तथा समिति के महेश दुबे , अमित दुबे,तथा पदाधिकारी ने हनुमान मंदिर में महा आरती की तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया..

वही इसके बाद शोभायात्रा अरपा रिवर व्यू होते हुए गोडपारा आदर्श दुर्गोत्सव समिति दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची,यहां शोभायात्रा का समापन किया गया,महिला समिति की अध्यक्ष अर्चना सराफ ने कहा है की पहली बार दुर्गा पूजा के इतिहास में शहर में 50 साल पहले शुरू हुए आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पूजा के आगमन की खुशी में शोभायात्रा निकाली जा रही है जिसमें शहर वासियों को यह संदेश देना है कि शहर की सभी महिलाएं एवं बच्चे दुर्गा पूजा में अपनी भागीदारी निभाएं ओर दुर्गा उत्सव समिति दुर्गा पूजा के कार्यक्रम को सफल बनाएं.

उन्होंने कहा है कि आज शोभा यात्रामें काफी संख्या में महिलाएं देवी मां का झंडा लिए चल रही थी। शहर के श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में प्रमुख रूपसे जवाहर सराफ़ महेश दुबे, मनीष सराफ़,अमित दुबे, संजय वर्मा ( इलू )सुभाष सराफ़ ,गुड्डा सोनी,नवीन दुबे,सुमित दुबे नीरज सोनी शैलेंद्र उर्मलीय प्रिंस दुबे शामिल रहें..

 महिला समिति की अध्यक्ष अर्चना सराफ ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी आदर्श दुर्गा उत्सव समिति सुभाष नगर गोंड पारा के द्वारा भव्य रूप में दुर्गा पूजा की तैयारी की जा रही है बिलासपुर में दुर्गा पूजा के इतिहास में आदर्श दुर्गा पूजा समिति के 50 साल पूरा होने पर अरपा नदी के तट पर राजस्थान महल का भव्य पंडाल में 25 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा तैयार की स्थापित की जा रही है और 21 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व पर यहां अनेक आयोजन किए जाएंगे प्रतिदिन शहर के श्रद्धालूगण शामिल होंगे और आकर्षक मेला भी होगा साथ ही चार धाम की झांकी भी होगी और इस दुर्गा पूजा पंडाल में नदी किनारे श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है..

पहली बार आदर्श दुर्गा पूजा समिति के द्वारा महिला समिति का गठन किया गया और महिलाओं को भी पूजा को शामिल करके भव्य रूप देने के लिए जिम्मेदारी दी गई है

आदर्श दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ ने बताया कि इस बार जो नदी किनारे आदर्श समिति के द्वारा दुर्गा माता की 25 फीट मूर्ति स्थापित की जा रही है। इस मूर्ति की विशेषता यह है कि कि यहां की मूर्ति एवं पंडाल का काम कोलकाता के प्रतिष्ठित कार्यक्रम के द्वारा किया जा रहा है । माता महारानी के रूप में मूर्ति की कलात्मक छवि होगी राजस्थान महल की तर्ज पर आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस बार देवी मां का आक्रामक रूप में यहां नहीं दिखेगा महारानी के रूप में यहां श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। राजस्थानी परंपरा के अनुसार उनका हर दिन श्रृंगार भी किया जाएगा..

Banner