नेहा धूपिया के साथ झूमेगा बिलासपुर,भाटिया फ्यूल्स का आयोजन.. .

# Neeraj Makhija | 09 Sep, 2025

बिलासपुर//-  नवरात्रि पर्व पर हर साल की तरह इस बार भी भाटिया फ्यूल्स के द्वारा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान में 25 से 27 सितंबर तक रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है,

इस बार भाटिया फ्यूल्स के द्वारा आयोजित रास डांडिया में देश की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया शहर वासियों के साथ रास डांडिया खेलेंगी। 25 सितंबर से 27 सितंबर तक फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित रास डांडिया में शहर एवं आसपास के युवा वर्ग एवं बच्चे महिलाएं फिल्मी कलाकारों के साथ तीन दिनों तक रास डांडिया का आनंद लेंगे

रास डांडिया में बॉलीवुड के ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ गीत संगीत में एक पारिवारिक माहौल में पूरा शहर झूमेगा। रास डांडिया में शामिल होने आ रही देश की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कई बड़ी फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में काम किया है जिसमें, सिंग इज किंग में अक्षय कुमार के साथ अभिनय किया है फिल्म कयामत में अजय देवगन केसाथ मुख्य भूमिका में रही हैं। चुप चुप के फिल्म में शाहिद कपूर के साथ लीड किया है। फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया कई टीवी शो में जज की भूमिका में रही है उन्होंने कई फिल्मी कलाकार रियलिटी शो में मैं अपने अभिनय का लोहा मनवाया है..

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। आकर्षक सजावट, की जा रही है। रास डांडिया में शामिल होने वाले युवाओं महिलाओं तथा बच्चों के लिए फूड स्टॉल की व्यवस्था की जाएगी

आयोजन समिति के द्वारा पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई है। रास डांडिया में प्रवेश के लिए आयोजन समिति के द्वारा जल्द ही पास की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर आयोजन समिति के द्वारा राजधानियां में भाग लेने वाले युवक युवतियों, महिलाओं बच्चों तथा परिवार के सदस्यों को रिहर्सल की भी व्यवस्था की जाती है..

ज्ञात हो कि 2016 से एक पारिवारिक माहौल में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है..

Banner