पहले तो साथियों के साथ युवकों की मुक्के व बेल्ट से की पिटाई,फिर लूटपाट कर हो गए फ़रार..

# Neeraj Makhija | 13 Nov, 2024

डेस्क// - मारपीट कर लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में चकरभाठा पुलिस को सफलता हाथ गई हैं,वही पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने लूट की नगदी रकम व मोबाइल भी जप्त कर लिया हैं..

चकरभाठा पुलिस ने बताया कि कड़ार निवासी मंतराम निषाद ने 11 नवम्बर 24 को मारपीट और लूटपाट का अपराध दर्ज कराया,पीड़ित ने बताया कि 10 नवम्बर को भाई फणीश्वर निषाद के साथ मोटर सायकल से बहन के घर गुड़ाघाट दगौरी गया था। वापस आते समय सेवार तालाब के पास रात्रि करीब 10.30 बजे कमोद यादव एक्टिवा से पीछा किया। इसी दौरान अचानक मोटर सायकल बंद हो गयी। देखते ही कमोद यादव ने भी अपनी एक्टिवा बन्द कर दिया..

छोटा भाई फणीश्वर निषाद के पीछा करने के सवाल पर कमोद यादव ने विवाद शुरू कर दिया। मोटर सायकल से चाबी निकाला और मोबाइल भी छीन लिया। अपनी मोबाईल से फोन कर साथियों को बुलाया। फिर सभी ने मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए मारा पीटा साथ ही आरोपिोयं ने जेब से नगद 5000 भी लुटा..

घटना के बाद फणीश्वर निषाद आरोपी कमोद यादव के घर गया। छीनी गयी मोबाईल और लूट की रकम मांगने पर कमोद यादव नाराज हो गया। और मोबाइल को पटकर तोड़ दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा। लूट की रकम और मोबाइल जब्त किया। गिरफ्तार कर कोर्ट के हवाले कर किया है...

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रविंद्र अनंत, सहायक उप निरीक्षक राधेलाल ध्रुव, जीवन जायसवाल,प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा,आरक्षक प्रेम उपाध्याय,योगेंद्र खूंटे का योगदान सराहनीय रहा..

पकड़े गए आरोपियों के नाम..

1. कमोद यादव पिता रामफल यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.

2. हिमेश उर्फ लाला वर्मा पिता जीवराखन वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.

3. आयुष उर्फ गुपेश उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.

4. बडू उर्फ सुरेन्द्र रजक पिता राजकुमार रजक उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.

Banner