शहर में प्रतिदिन हो रही चाकूबाजी,कानून व्यवस्था ध्वस्त,महिलाएं व बच्चियां भी है असुरक्षित,बिलासपुर पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम - शैलेश..

# Neeraj Makhija | 05 Sep, 2024

बिलासपुर//-  प्रदेश के डिप्टी सीएम और साथ ही ग्रह मंत्री विजय शर्मा के आगमन पर बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने उन्हें विधानसभा में उनके द्वारा दिये गये जवाब साथ ही 30 जून तक अपराधों की जानकारी को साझा करते हुए उनसे जवाब मांग रहे है,जिनमें माह जुलाई और अगस्त के अपराधों का डाटा पुलिस विभाग से लेते हुए आप जोड़कर सोचना की आख़िर बिलासपुर में रोज चाकूबाजी और हत्या और दुष्कर्म के आँकड़े इतने क्यों बढ़े है,बिलासपुर अपराधों के मामले में प्रदेश में प्रथम है आख़िर क्यों ?

आंकड़ो के अनुसार 5 दिसंबर से 30 जून तक बिलासपुर के अपराध,विधानसभा के जवाब के अनुसार- कुल अपराध - 7506 ( 30 जून तक )

बलात्कार - 129

हत्या - 28

मारपीट - 1743

लूट - 32

डकैती -1

पॉस्को - ?

चाकूबाज़ी - ?

दुर्घटनाएँ - ?

पूर्व विधायक पांडेय ने कहा कि आख़िर क्या कारण है कि बिलासपुर पुलिस अपराधों को रोकने में नाकाम रही है और बिलासपुर में प्रतिदिन कोई न कोई बड़ी घटनाएँ होती है। शहर में राह चलते चाकूबाजी होती है और शहर में चलने में खतरा रहता है।महिलाओं की सुरक्षा में भी बिलासपुर पुलिस असफल रही है और प्रदेश में सर्वाधिक दुष्कर्म के मामले बिलासपुर में हो रहे है,मासूम बच्चियों के साथ भी अनाचार हुआ है,बहन बेटियाँ बिलासपुर में असुरक्षित है,क्या आपकी पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम है ?

उन्होंने आरोप लगाया कि बिलासपुर में विधानसभा चुनाव के समय वर्तमान विधायक अमर अग्रवाल ने ताल ठोककर दावा किया था कि मैं बिलासपुर को अपराध मुक्त कर दूँगा लेकिन उनका ये चुनावी झाँसा था केवल वोट पाने के लिए और विधायक बनने के बाद वो “मौन बाबू” बन गये और बिलासपुर वासियों को भूल गए

उन्होंने कहा कि ग्रह मंत्री जी आप भी कहीं मीटिंग के बाद मौन बाबू की तरह बिलासपुर की जनता को झाँसा देकर तो नहीं चले जाएँगे,मैं उम्मीद करता हूँ आपकी सरकार को जनादेश मिला है तो आप की सरकार जनता की रक्षा करेगी...

Banner