17 सितंबर को एक साथ होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन..

# Neeraj Makhija | 29 Jul, 2024

बिलासपुर/- रविवार को सभी गणेश उत्सव समिति द्वारा महा बैठक खाटू श्याम मंदिर में की गई। इस बैठक में बहुत से बिंदुओं पर चर्चा हुई। डीजे के साउंड की आवाज अभद्र गाने मदिरापान दंगाई, अन्य प्रकार के गैर सामाजिक कृत्य पर प्रतिबंध लगाने के लिए विचार किया गया..

आपको बतादे की सभी समितियों द्वारा सर्वसम्मति से हर वर्ष गणेश विसर्जन गणेश बैठने के 11 दिन पर करने का निर्णय लिया गया, सभी समितियों ने 17 सितंबर को एक साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने का निर्णय लिया..

वही विसर्जन मार्ग देवकीनन्दन चौक सदरबाज़ार कोतवाली चौक जूना बिलासपुर होते हुए पचरी घाट में मूर्ति का विसर्जन होगा.

 राजा अवस्थी ने बताया कि इस बार गणेश जी की मूर्ति विसर्जन में विभिन्न प्रकार बाजे धूमल डीजे और झांकी विशेष आकर्षण होगा और जगह जगह पर समितियों के स्वागत के लिए विभिन्न समाज और संगठन द्वारा स्टेज बनाया जाएगा..

Banner