भगवान शंकर से भी तो पार्वती माँ रूठती है,इसका मतलब यह नही है कि परिवार में प्यार नही - रजनेश सिंह..

# Neeraj Makhija | 12 Jun, 2024

डेस्क//- बिलासपुर पुलिस द्वारा बहुउद्देशीय सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम "चेतना" को विभिन्न संगठन,समूहों का पूरा उत्साह के साथ सहयोग मिल रहा है,वही शुरुवात से ही इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं..

इसी क्रम में आज बिलासागुड़ी में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी के तत्वाधान में आयोजित अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर के तहत "खुशहाल परिवार" का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में परिवारों के मध्य काउंसलिंग कर पुनः गृहस्थी स्थापित करने के प्रयास के दौरान महिला थाना में इस वर्ष 126 समझौता किया गया था उन परिवारों को बुलाया गया,इस दौरान पुलिस कप्तान श्री सिंह द्वारा उनकी हाल-चाल जानतें हुए उनसे वार्तालाप की..

इस दौरान कार्यक्रम में महिला परिवार परामर्श केन्द्र की काउंसलर श्रीमती अलका शर्मा,डॉ नीता मिश्रा,विभा श्रीवास्तव उपस्थित थी,जिन्होंने परिवारों को खुशहाल रखने और संयुक्त परिवार की महत्व की चर्चा की..

वही पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने अपने उद्बोधन में परिवारों को जोड़े रखने और परिवार में बड़े बुजुर्गों के महत्व को समझाया,उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि भगवान शिव से भी माता पार्वती नाराज़ होकर चली जाती थी लेकिन उनके बीच का प्रेम उन्हें फिर से साथ ले आता था जब ईश्वर को परिवार के महत्व का आभास है तो इंसानों को भी होना चाहिये उन्होंने कार्यक्रम में आये परिवारों को शुभकामनाएँ दी और साथ रहने के उनके निर्णय की तारीफ़ की..

 कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा,डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह,डीएसपी रोशन आहूजा उपस्तिथ रहें.. इसके साथ ही शहर के स्वयं सेवी संस्थान और ब्रह्माकुमारी की बहने और थानो का महिला बल भी उपस्थित रहा...

Banner