1 साल पहले नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर की हत्या..

# Neeraj Makhija | 30 May, 2024

डेस्क//-  नक्सलियों ने एक साल से अधिक समय पहले एक ग्रामीण की पुलिस मुखबिर होने के शक में हत्या कर लाश दफना दिया था,वही अब एक साल बाद पुलिस ने लाश को कब्र खोजकर निकाला है..

आपको बता दे बस्तर संभाग में नक्सलियों पर बढ़ते फोर्स के दबाव के बीच नक्सलियों का एक और कायराना कृत्य सामने आया है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी थी। अब एक साल बाद कब्र की पहचान कर पुलिस ने लाश बरामद की है..

 

पांच मार्च 2023 को थाना छोटे बेठिया के ग्राम आलदंड निवासी मानू ध्रुवा को नक्सलियों द्वारा मुखबिरी के शक में उसके भाई एवं अन्य ग्रामीणों के समक्ष जन अदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। फिर उसके शव को आलदंड में ही दफना दिया था। नक्सलियों के द्वारा मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों को पुलिस में ना बताने की धमकी दी गई थी नक्सलियों के भय से ग्रामीण एवं मृतक के परिजन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं गए थे। पर मृतक के भाई ने हिम्मत जुटाकर 19 अप्रैल को मानू ध्रुवा की हत्या की रिपोर्ट थाना पखांजूर में की। जिस पर बिना नंबरी अपराध दर्ज कर प्रकरण थाना छोटे बेठिया भेजा गया,थाना छोटे बेठिया में हथियारबंद नक्सलियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की..

विवेचना कार्यवाही में मृतक के शव का परीक्षण करवाया जाना शेष था। नक्सलियों का आधार इलाका, अत्यंत दुर्गम क्षेत्र एवं ग्रामीणों की भय की वजह से मृतक मानू ध्रुवा के कब्र की पहचान नहीं हो पा रही थी। परंतु पुलिस के प्रयासों से मृतक के कब्र की पहचान हुई..

 एसपी इंदिरा कल्याण इलेक्शन के निर्देश पर आज 30 मई को एडिशनल एसपी पखांजूर प्रशांत शुक्ला, एसडीओपी रवि कुमार कुजूर, निरीक्षक लक्ष्मण केवट, जितेंद्र गुप्ता, रामेश्वर देशमुख एवं अन्य पुलिस जवानों तथा तहसीलदार पखांजूर कुलदीप ठाकुर की उपस्थिति में डॉक्टर एवं वैज्ञानिक अधिकारी के द्वारा मृतक मानू ध्रुवा के शव का उत्खनन कर पोस्टमार्टम एवं फोरेंसिक जांच हेतु मेडिकल कॉलेज कांकेर भेजा गया है..

Banner