दिनदहाड़े गिट्टी से भरी पलटी हाइवा,बाल - बाल बचें आसपास के लोग..

# Neeraj Makhija | 11 May, 2024

बिलासपुर//- सरकंडा थाना क्षेत्र के स्मृति वन के पास उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब दिन दहाड़े एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया...

मामलें में मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पुल की ओर से आ रहे हाईवे के वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए हाईवे को पलटा दिया..

वही सूत्र बताते हैं कि जहां यह हादसा हुआ इससे कुछ जी कदम की दूरी पर परशुराम चौक पर भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर आज कार्यक्रम का आयोजन था,जिसकी रैली भी निकली हुई थी..

बताया जा रहा है की हाइवा में गिट्टी भरी हुई थी,वही हाइवा के पलटने से उसमे भरी गिट्टी सड़क के किनारे बिखर गई इस दौरान जाम में एम्बुलेंस तक फँसी हुई थी..

बताया जा रहा है कि इस हादसे में वाहन चालक के पैर के दो टुकड़े हो गए हैं और उसे काफी चोट भी आई हैं,जिसका इलाज भी हॉस्पिटल में चल रहा हैं..

Banner