दो मंजिला इमारत में लगी आग,छत्त से कूदकर युवाओं ने बचाई अपनी जान..

# Neeraj Makhija | 31 Mar, 2024

बिलासपुर/- शहर के भीड़भाड़ वाले इलाका दयालबंद में बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है,जिसमे जूना बिलासपुर के एक माकन में भीषण आग लग गई,जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया,वही घनीआबादी वाले इलाके आगजनी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई थी, पर दमकल के पहुंचने के पहले ही सब कुछ जलकर राख में तब्दील हो गया था...

बताया जा रहा है कि दयालबंद रोड स्थित सिखा वाटिका के सामने स्थित रोमी कश्यप के मकान में आग लगी थी,जिससे मौके पर लोगों भीड़ जमा हो गई,वही आग लगने की सूचना मिलने के बाद भी दमकल काफी देर बाद पहुंची जिससे लाखो का नुकसान होने की बात कही जा रही है..

वही अभी अभी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त घटना में एक महिला व एक बच्चे कुल दो लोगो की मौत हो गई हैं,जिसके बाद इलाके में मातम से छा गया हैं...

Banner