अंततः शहर का कुख्यात सट्टा खाईवाल "आनंद भाऊ" चढ़ा पुलिस के हत्थे..

# Neeraj Makhija | 29 Mar, 2024

बिलासपुर। शहर के कुख्यात सट्टा खाईवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेड करवाई के दौरान वह फरार हो गया था। पुलिस को इस खाईवाल की सरगर्मी से तलाश थी..

बताते चले आपको पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के द्वारा जुआ सट्टा पर कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। इस निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश गुप्ता (भा.पु.से) के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल को थाना तारबहार क्षेत्र के सांई मंदिर के सामने श्रीकांत वर्मा मार्ग एवं एटीएम चौक में सट्टा खिलाने की सूचना मिली,जिसके बाद तारबहार पुलिस ने 08.03.24 रेड कार्यवाही की...

कार्यवाही के दौरान 02 आरोपी -

01. विजय वाधवानी उर्फ नारू पिता मुरलीधर वाधवानी उम्र 42 वर्ष निवासी भोजपुरी भवन के सामने ईमलीपारा सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग. एवं विधि से संघर्षरत बालक को 08.03.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था,तो वही प्रकरण के मुख्य आरोपी सट्टा खाईवाला – 02 – आनंद बाजरानी उर्फ उधमदास बाजरानी पिता गोरल दास बाजरानी उम्र 65 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी जरहाभाठा घटना दिनांक से फरार था, उसे 27.03.24 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। न्यायालय से जेल वारण्ट बनने पर केंद्रीय जेल बिलासपुर में निरूद्ध किया गया है। प्रकरण में आरोपियों के द्वारा रूपये पैसे की हार जीत का सट्टा, पट्टी लगाकर खेलाते पाये जाने पर आरोपियों से कुल 1480 रूपये एवं कागज में लिखा हुआ सट्टा पट्टी एवं दो पेन मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर जुआ एक्ट की कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है

 नाम आरोपी :- 01. – आनंद बाजरानी उर्फ उधमदास बाजरानी पिता गोरल दास बाजरानी उम्र 65 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी जरहाभाठा सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, प्रआर. अशोक नामदेव, किशोर वानी, आरक्षक प्रफुल लाल रूपलाल चंद्रा एवं प्रदीप जायसवाल का योगदान रहा।

Banner