चिलचिलाती धूप में कांग्रेस नेता का 50 घंटे आमरण अनशन...

# Neeraj Makhija | 29 Mar, 2024

बिलासपुर/- तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने आज अनशन समाप्त कर दिया है,जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने जूस पिलाकर जगदीश कौशिक का अनशन खत्म कराया,अनशन खत्म करने के साथ जगदीश को नामांकन से पहले उनके मांगों पर विचार करने का आश्वाशन दिया गया है। इस दौरान करीब 50 घंटे तक जगदीश कौशिक आमरण अनशन में रहे...

मालूम हो कि लोकसभा प्रत्याशी के घोषणा होने और बिलासपुर सीट से देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बीते बुधवार से कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक कांग्रेस भवन के सामने ही आमरण अनशन पर बैठ गए थे। वे मांग कर रहे थे कि उन्हें प्रत्याशी बनाया जाए। हालंकि, इस दौरान जिले के स्थानीय नेता पदाधिकारी, कांग्रेस विधायक लगातार उन्हें मनाने का और अनशन समाप्त कराने का प्रयास कर रहे थे, इसे लेकर पार्टी के आला नेता पीसीसी चीफ सहित नेता प्रतिपक्ष से भी जगदीश की फोनिक चर्चा कराई गई, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला, जगदीश अपनी मांगों पर अड़े रहे..

जिसके बाद जिला प्रशासन को भी अनशन की जानकारी दी गई। आज जगदीश के साथ उनका परिवार पत्नी और दो बच्चे भी अनशन में शामिल हो गए। जिसके बाद एकबार फिर जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं से बात कर जगदीश का पक्ष उनके सामने रखा। जिसपर आश्वासन मिलने पर जगदीश ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने जूस पिलाकर जगदीश का अनशन समाप्त कराया। अनशन खत्म करने के साथ जगदीश को नामांकन से पहले उनके मांगों पर विचार करने का आश्वाशन दिया गया है। इस दौरान बिलासपुर लोस प्रत्याशी देवेंद्र यादव भी जगदीश कौशिक से मिलने अनशन स्थल पहुंचे और उनके हर फैसले में साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।

Banner