डॉ विश्वेश ठाकरे के कविता-संग्रह ‘पंखों पर लिखी आयतें’ का विमोचन एवं चर्चा व कविता-पाठ आज..

# Neeraj Makhija | 09 Mar, 2024

बिलासपुर/- श्लोक-ध्वनि फाउंडेशन ने कवि पत्रकार डॉ विश्वेश ठाकरे की किताब पर रविवार 10 मार्च को प्रार्थना सभा भवन जल संसाधन विभाग बिलासपुर में शाम 5.30 बजे से चर्चा एवं कवितापाठ का कार्यक्रम आयोजित किया है,इस दौरान कार्यक्रम में कवि, पत्रकार डॉ विश्वेश ठाकरे की किताब ‘पंखों पर लिखी आयतें’ का विमोचन, कवितापाठ एवं उस पर चर्चा होगी..

इस कार्यक्रम में दिल्ली से देश के प्रतिष्ठित कवि, आलोचक और उपन्यासकार अविनाश मिश्र मुख्य अतिथि होंगे साथ ही जाने-माने कवि एवं कथाकार रामकुमार तिवारी,बिलासपुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे,बतादे आपको उक्त कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क होगा जिसमें शहर के साहित्यकारों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कविताप्रेमियों को आमंत्रित किया गया है..

आपको बतादे कि डॉ विश्वेश ठाकरे वरिष्ठ पत्रकार हैं,‘पंखों पर लिखी आयतें’ उनका पहला कविता संग्रह है,उनकी कविताओं में प्रकृति, समाज, मानवता, जीवन का कड़वा सत्य आदि विभिन्न रंग देखने को मिलते हैं,विश्वेश की काव्य दृष्टि में सौन्दर्य बोध के साथ पवित्रता बोध भी है...

आयोजक-संस्थान श्लोक-ध्वनि फाउंडेशन बिलासपुर में कविता और साहित्य की समझ विकसित करने के उद्देश्य से निरंतर साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है...

Banner