पैसा बरसाने का लालच देकर नाबालिक बालिकाओं से अनाचार करने वाला पाखंडी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे...

# Neeraj Makhija | 15 Feb, 2024

बिलासपुर /- पैसे बरसाने का झांसा देकर दो नाबालिक बालिकाओं से अनाचार करने वाला पाखंडी बाबा को पकड़ने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है,बताया जा रहा है कि अनाचार नाबालिक लड़कियों के परिजनों को दैवीय शक्तियों के जरिए पूजा पाठ का झांसा देकर बारिश की तरह पैसा बरसाने का देता था लालच..

मामलें का खुलासा करते हुए ASP अर्चना झा,एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल और टीआई देवेश राठौर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 वर्षीय दोनो नाबालिको से पूजा पाठ के बाद पाखंडी बाबा करता था दुष्कर्म,रतनपुर थाना क्षेत्र में चल रहा था हवसी पाखंडी बाबा करतूत,वही पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 4 हजार रुपए किए जब्त भी किए हैं ..

पुलिस ने आरोपी पांखंडी कुलेश्वर सिंह राजपूत उर्फ पंडित ठाकुर, समेत सहयोगी आरोपी धनिया बंजारे, हुलसी रात्रे एवं गणेश साहू को गिरफ्तार किया हैं,वही घटना का एक अन्य आरोपी कन्हैया पुलिस गिरफ्त से है फरार,जिसे जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं....

Banner