तिरुपति बालाजी दर्शन करने गए परिवार के सुने मकान में हाथ साफ करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा..

# Neeraj Makhija | 13 Feb, 2024

बिलासपुर/- रेलकर्मी के सुने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी सहित एक खरीददार को पकड़ने में तारबाहर पुलिस को सफलता हासिल हुई हैं,वही इस पूरे मामले में सबसे अच्छी बात यह है कि चोरी गए सोना एवं नगदी जिसकी कीमत 2,62,845 रू.थी जिसे पुलिस ने शत प्रतिशत बरामद कर लिया हैं...

मामले में आपको बतातें चले कि रेल्वे कंस्ट्रक्शन कालानी उर्दू स्कूल के पास रेल्वे कालोनी में रहने वाले प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वहः सहपरिवार तिरूपती बालाजी दर्शन करने गये थी कि दिनांक 08.02.24 को शाम 06.00 बजे पडोसी के द्वारा प्रार्थी को फोन कर बताये की आपके घर में चोरी हो गया है...

जिसके बाद प्रार्थी दिनांक 10.02.24 को वापस तिरूपति बालाजी से बिलासपुर अपने पर घर पहुँचकर देखा की घर का सभी समान बिखरा हुआ पडा था, अज्ञात चोर द्वारा घर का आलमारी को खोलकर तिजोरी में रखे 01 नग सोने की रानीहार वजल 28 ग्राम कीमती 164595 रू. 01 नग सोने की चैन वजनी 14.460 ग्राम कीमती 60000रू, 01 नग सोने की एयर रिंग वजनी 03 ग्राम कीमती 12000रू, चांदी 01 जोडा कडा कीमती 1250रू एवं नगदी 25000रू जुमला कीमती 262845 रू किसी को अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर से ताला तोड़कर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लिया गया...

वही जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में सायबर सेल के संयुक्त टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास के चोरी के पूर्व के आरोपियों एवं संदेहियों से पुछताछ किया गया...

जिसमें आरोपी - बजरंग कुमार, रघुवीर गोस्वामी से बारीकी से पुछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं चोरी के मशरूका को बजरंग कुमार व रघुवीर गोस्वमी द्वारा सोने को ओम सोनी के पास बेचने एवं नानू केंवट द्वारा साने को बेचने माध्यम बना था,आरोपी के कब्जे से चोरी गये माल मशरूका को बरामद का जप्त कर विधिवत अभिरक्षा में लिया गया...

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल,उनि संजीव ठाकुर प्रआर / देवमुन पुहुप आर० - संदीप, मुरली, प्रफुल लाल एवं निखिल जादव का योगदान रहा..

Banner