पत्रकार राहुल त्रिपाठी का सड़क हादसे में निधन,पत्रकारिता जगत सहित दोस्तों में शोक की लहर..

# Neeraj Makhija | 07 Jan, 2024

बिलासपुर/- शनिवार की रात एक बार फिर दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया जिसमे शहर के युवा पत्रकार राहुल त्रिपाठी की सड़क हादसे में मौत हो गई,जिसके बाद से ही उसके रिश्तेदार, पत्रकार समेत दोस्तों में एक शोक की लहर दौड़ उठी...

मालूम हो कि पत्रकार राहुल त्रिपाठी अपनी लेखनी से जाना जाता था. जिंदादिल मिलनसार सबका साथ देने वाला राहुल अब इस दुनिया मे नहीं है.शनिवार रात तिफरा फ्लाई ओवर मे राहुल की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इसमें राहुल त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने इलाज किया तो पता चला कि राहुल का ब्रेन डेड हो गया है. और शरीर की कई जगह की हड्डियां टूट गई है....

बता दे आपको कि राहुल त्रिपाठी "रामा न्यूज़ ब्रेकिंग" वेब पोर्टल चलाता था.और उसके पोर्टल मे "लाल बत्ती" नाम की खबर उसकी पहचान बन चुकी थी. राहुल की पुलिस और प्रशासन में काफी धमक थी और उसका सूचना तंत्र भी काफी मजबूत था,खबर को वह काफी बेबाकी से लिखता था. अपने सीनियर का सम्मान करना, और लोगों के साथ मिलकर रहना यह राहुल की पहचान थी.राहुल के अकास्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है...

सरकंडा मुक्तिधाम में होगा संस्कार..

पत्रकार राहुल त्रिपाठी का अंतिम संस्कार कल ( सोमवार) को सरकंडा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा....

राहुल त्रिपाठी अपने पिता मनोज त्रिपाठी निदेशक रामा एडवरटाइजिंग व छोटे भाई रोहन त्रिपाठी सहित अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए है।

Banner