पति ने पत्नी और तीनों बच्चों को उतारा मौत के घाट..

# Neeraj Makhija | 02 Jan, 2024

डेस्क/- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में बीती रात एक कलयुगी युवक ने बड़े ही बेहरमी से अपनी पत्नी और 3 बच्चो की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी है, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया है।

मामले में एडिशन एस पी अर्चना झा ने बताया कि मस्तूरी थाना के ग्राम हिर्री में आरोपी उमेंद्र केवट अपनी पत्नी पर हमेशा शक करता था.. अवैध संबंध के शक पर आरोपी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों जिनकी उम्र 5 साल, 4 साल, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) की गला घोंटकर की हत्या कर दी…इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है…

Banner