"सच्चा हैं माँ का दरबार" व "श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में" पर झूम उठे लोग..

# Neeraj Makhija | 18 Oct, 2023

बिलासपुर/- शहर के पुलिस मैदान में मंगलवार की रात भक्ति और श्रद्धा से सरोबर नजर आया,कैट बिलासपुर की ओर से नवरात्रि के तीसरे दिन माता का जगराता आयोजित किया गया,जिसमे मशहूर गायक लखबीर सिंह लक्खा व उनके पुत्र पन्ना गिल ने भक्तिमय भजनों से पूरे पुलिस ग्राउंड को झूमने पर मजबूर कर दिया...

बताते चले आपको देवी उपासना के पर्व नवरात्रि के तीसरे दिन कैट द्वारा आयोजित माता का जगरता कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा व उनके सुपुत्र पन्ना गिल अपनी मधुर आवाज से माता की महिमा का गुणगान अपनी भक्ति संगीत के माध्यम से किया,इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद बच्चे बड़े बुजुर्गों समेत महिलायें भी भक्ति से झूमने लगे...

देखा जाएं तो उक्त जगराता कार्यक्रम साल दर साल और भी भव्य रूप लेता जा रहा हैं,जिनकी महत्वपूर्ण बात हैं कि यह कार्यक्रम एक पारिवारिक माहौल के साथ शांति व सौहार्द भक्ति से पूर्ण था..

वही इस आयोजन के सूत्रधार कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा व बिलासपुर ईकाई के अध्यक्ष किशोर पंजवानी,कैट युवा ईकाई के नमित सलूजा सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्व को बख़ुबी निभाते हुए एक सफल आयोजन किया...

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिलासपुर कैट की पूरी टीम संजय मित्तल,श्रीकान्त पांडेय,अनिल गुप्ता,सुरेंद्र सिंह अजमानी,गोविंद इमवानी,आशीष अग्रवाल,विनोद पटेल,प्रमोद वर्मा,प्रवीण सलूजा,दीपेश हरिरामणि,नीरज माखीजा,हरदीप सिंह होरा,राजेन्द्र सिंह,विष्णु गुप्ता,दिलीप खंडेलवाल,सुशील छाबड़ा,डॉ संजना तिवारी,कैट बिलासपुर की कार्यकारी अध्यक्ष बिंदु सिंह कुशवाहा,सचिव हीरानंद जयसिंह,निहारिका त्रिपाठी,सईदा वनक,भूमिका डोडेजा,रिशु जी,नेहा दीप्ता,पूजा अग्रवाल,आकाश यादव,सुमित अग्रवाल, रिशुराज,परमजीत उबेजा,नितिन सलूजा,राजेंद्र सिंह सहित पूरी टीम का अहम योगदान रहा...

Banner