लक्खा व पन्ना संग झूमने हो जाओ तैयार..

# Neeraj Makhija | 17 Oct, 2023

बिलासपुर/- देवी उपासना का पर्व नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया हैं,मंदिरों व घरों में देवी की उपासना के साथ ही भक्ति का वातावरण हर तरफ दिखाई पड़ने लगा हैं,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैट बिलासपुर की ओर से नवरात्रि के तृतीय दिवस 17 अक्टूबर को माता का जगराता का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें समिति की ओर से आयोजित इस बार जगराता कार्यक्रम में मशहूर गायक लखबीर सिंह लक्खा व उनके सुपुत्र पन्ना गिल माता के भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंकर शहर व आस पास से आएं श्रद्धालुओं को माता की आराधना से जोड़ेंगे...

ज्ञात हो कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगराता के लिए प्रसिद्ध कैट के प्रांतीय अध्यक्ष राजू सलूजा व उनकी टीम की ओर से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहर के हृदय स्थल पुलिस ग्राउंड में 17 अक्टूबर को माता का जगराता कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है,यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर किया जाता है,जिसमें देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों की ओर से देवी भजनों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी जाती है।

हर वर्ष की भांति इस साल भी कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा व उनके सुपुत्र पन्ना गिल अपनी मधुर आवाज से माता की महिमा का गुणगान अपनी भक्ति संगीत के माध्यम से करेंगे .. माता जगराता कार्यक्रम की लोकप्रियता शहर और आसपास के लोगों में बहुत है,यही कारण है कि अब इस कार्यक्रम के इंतज़ार शहर के लोग बेसब्री से करते हैं। इस कार्यक्रम को शहर व आस-पास के लोगों की ओर से अच्छा प्रतिसाद मिलता रहा है,इससे प्रेरित होकर ही आयोजन समिति की ओर से हर साल इस आयोजन को स्वरूप को और भी भव्य बनाया जा रहा है.....

बातचीत करते हुए कैट की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष राजू सलूजा ने बताया कि माता का जगराता कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है,जिसमें शहर सहित आसपास के लोगों की भीड़ काफी संख्या में उपस्थित होती है,आयोजन स्थल का भव्य सेटअप श्रोताओं को बरबस ही अपनी और आकर्षित करता है,आयोजन के दौरान लोगों के बैठने की व्यवस्था समिति की ओर से विशेष तौर पर की जाती है..

श्री सलूजा ने बताया कि यह जगराता के कार्यक्रम पूर्ण रूप से एक पारिवारिक माहौल में रहेगा,साथ ही बिलासपुर पुलिस कप्तान व उनकी टीम द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान निजात के मद्देनजर नशा करकर आने वाले,सिगरेट,गुटका वालो को प्रवेश नही दिया जाएगा,इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बिना पास के एंट्री नही दी जाएगी..

वहीं इस साल भी उक्त कार्यक्रम 17 अक्टूबर को भव्य सेटअप के साथ इस कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी,उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कैट बिलासपुर अध्यक्ष कोशोर पंजवानी, श्रीकांत पांडेय,हीरानंद,संजय मित्तल,अनिल गुप्ता,सुरेंद्र सिंह अजमानी,गोविंद इमवानी,आशीष अग्रवाल,विनोद पटेल,प्रमोद वर्मा,नमित सलूजा,प्रवीण सलूजा,नीरज माखीजा,अनिल राघवानी,दीपेश हरिरामणि,सन्नी सलूजा,हरदीप सिंह होरा,बिंदु सिंह कछुवाहा,सुशील छाबड़ा,राजेन्द्र सिंह,दिलीप खंडेलवाल,निहारिका त्रिपाठी,डॉ.संजना तिवारी,सुमित अग्रवाल,भूमिका,आकाश यादव,सुमित अग्रवाल,सईदा वनक,भूमिका,रिशु,बबिता,परमजीत उबेजा, नितिन सलूजा का सहयोग मिल रहा हैं......

Banner