हाईकोर्ट के निर्देशों का परिपालन करवाना पुलिस को पड़ा महंगा,नशे में डीजे की धुन में थिरक रहे शराबियों ने डीजे बंद करवाने पर आरक्षक को पीटा..

# Neeraj Makhija | 01 Oct, 2023

बिलासपुर/- त्योहारों के शहर माने जाने वाले बिलासपुर में हर वर्ष नशेड़ियों व उपद्रवियों के द्वारा रंग में भंग डाला जाता है,विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है,जिसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा कुछ नियम व शर्तें भी लागू की गई है,जगह-जगह पर बिलासपुर पुलिस द्वारा मॉनिटरिंग,पेट्रोलिंग भी कर रही हैं,तो वही 29 सितंबर को महाविसर्जन के रूप में एक भव्य आयोजन भी इस बार सफलता पूर्वक हुआ...

बावजूद इसके शहर के कुछ उपद्रवी तत्त्व तरह के लोग शांत शहर का माहौल खराब करने में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं..

 हाईकोर्ट से पड़ी फटकार के बाद शनिवार को पुरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी पुलिस व प्रशासन हरकत में आया और निर्धारित मापदंड का उल्लंघन कर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की..

एक तरफ जहां शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई की है,तो वही कोनी क्षेत्र में गणेश विसर्जन करने जा रही टोली का डीजे बंद करवाने जब मौके पर पुलिस की टीम पहुँची,तो इस दौरान समिति के सदस्यों ने पुलिस के साथ ही गाली गलौच करना शुरू कर दिया,देखते ही देखते स्थिति बिगड़ने लगी और कोई क्षेत्र के निगरानी बदमाश दुर्गेश गढ़ेवाल व उसके साथी सूरज गढ़ेवाल जो की चखना सेंटर संचालक हैं,दोनों ने आरक्षक के साथ हाथापाई तक कर डाली,जिसके बाद वहां काफी देर तक इस तरह का नजारा देखने को मिला...

बहरहाल अब देखने की बात हैं कि पुलिस इन जैसे हुड़दंगियों पर किस प्रकार की कार्यवाही कब और क्या करती हैं.....

Buero Report RajaSahabNews.....

Banner