बच्चों का भविष्य बनाने वाली शिक्षिका अपने साथ साथ कइयों के भविष्य से कर रही है खिलवाड़..

# Neeraj Makhija | 27 Aug, 2023

बिलासपुर/- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शास.बालक उच्च. मा. विद्यालय सरकंडा,बिलासपुर में पदस्थ रसायन विषय की व्याख्याता श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा पिछले एक महीने से झूठी शिकायत करने के मामले में विभाग के लिए सिर दर्द बनी हुई थी,जिन्हें देखा जाएं तो जिला शिक्षा अधिकारी ने पूर्णिमा मिश्रा को दंड देने की बजाए पुरुस्कार दे बैठे है,

श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा की शिकायत स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, प्राचार्य एवं छात्राओं के द्वारा की गई थी,इस शिकायत पर जांच करने की बजाए जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा को इस सत्र के अंत तक के लिए अध्यापन व्यवस्था के तहत बालक सरकंडा से हटा कर लिंगियाडीह हाई स्कूल में स्थानांतरित किया है,यह आदेश श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा को बचाने का प्रयास मात्र दिखाई पड़ता है,

बतादे आपको यहां ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा विजयापुरम कॉलोनी में रहती है और वहां से लिंगियाडीह स्कूल थोड़ी ही दूरी पर है,मतलब शिक्षिका को कहीं दूर जाने का कष्ट न हो इस बात का शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने विशेष ध्यान रखा है, इस सत्र के अंत में शास. बालक सरकंडा की प्राचार्य श्रीमती चंद्रवती वैश्य के सेवानिवृत होने के साथ साथ कक्षा 12वीं की छात्राएं जिन्होंने श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा के विरुद्ध लिखकर शिकायत की है वो भी स्कूल से पास होकर स्कूल से चली जायेंगी उसके बाद श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा को शास.बालक सरकंडा स्कूल में जिले के अधिकारी वापस ले आएंगे....

क्या पैसे ले देकर शिकायत मामले को दबा देने की कोशिश हो रही है क्योंकि श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा इससे पहले भी 2015 में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल शासकीय विद्यालय से हटाई गई थी वहां भी इन्होंने प्राचार्य को फसाने का षडयंत्र किया था और 8 साल बीत जाने के बाद 2023 में भी श्रीमती पूर्णिमा ने वही इतिहास दोहराया है

 NSUI के प्रदेश महासचिव लक्की मिश्रा ने कलेक्टर के माध्यम से शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव के पास श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा की शिकायत की है इस शिकायत पत्र में मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं.

 श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा द्वारा बिलासपुर विधायक के पास की गई थी झूठी शिकायत – बिलासपुर के विधायक श्री शैलेश पांडेय जी के पास दिनांक 18 जुलाई 2023 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शास.बालक उच्च. मा. विद्यालय सरकंडा,बिलासपुर की प्राचार्य की झूठी शिकायत की गई थी। जिसमें स्कूल के बच्चों एवं उनके पालकों के फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए थे कुछ बच्चों से आवेदन भी लिखवा कर शिकायत पत्र के साथ दिया गया था

 जैसे ही स्कूल प्रबंधन को शिकायत की जानकारी हुई उन्होंने शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के समक्ष जांच की और स्कूल के बच्चों एवं उनके पालकों से जानकारी लेते हुए पंचनामा बनाया गया... स्कूल की छात्राओं ने श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा द्वारा आवेदन लिखवाने की बात स्वीकार की एवं उनके पालकों ने अपने हस्ताक्षर को फर्जी बताया। चूंकि विधायक को प्रेषित शिकायत पत्र हस्तलिखित था जिसकी हैंड राइटिंग श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा की हैंड राइटिंग से मिलती है। इन सभी तथ्यों से श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा द्वारा झूठी शिकायत करना प्रमाणित हुआ।

जिसके बाद 26 जुलाई को स्कूल की प्राचार्य श्रीमती चंद्रवती वैश्य ने जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा की जांच संबंधी शिकायत पत्र प्रेषित किया जिसमें इस बात का भी उल्लेख है कि पूर्णिमा मिश्रा द्वारा शासकीय दस्तावेजों की फोटो ली जाती है एवं वीडियो बनाया जाता है,इसके बाद लगातार स्कूल में अव्यवस्था फैलाने से तंग आकर स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने प्रमुख सचिव के नाम से जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के माध्यम से श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा के प्रशासनिक स्थानांतरण के लिए पत्र लिखा है...

श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा पर झूठी शिकायत करने, फर्जी हस्ताक्षर करने, स्कूल के बच्चों को प्राचार्य के विरुद्ध उकसाने, प्राचार्य के विरुद्ध षडयंत्र करने, शासकीय दस्तावेजों की फोटो लेने, स्कूल की छवि खराब करने जैसे गंभीर आरोप लगे है श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा द्वारा नवंबर 2015 में अपने पूर्व संस्था की प्राचार्य पर भी षडयंत्र करके के लगाएं थे झूठे आरोप...

ज्ञात हो कि श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा जब महारानी लक्ष्मीबाई शास.उच्च. मा. वि., बिलासपुर में पदस्थ थी तो उस समय की तत्कालीन प्राचार्य श्रीमती ए.ए. त्रिवेदी के विरुद्ध भी श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा ने षडयंत्र करते हुए कई तरह के आरोप लगाए थे । उस समय भी स्कूल की छात्राओं से धरना करवा कर समाचार पत्रों के माध्यम से विद्यालय की छवि धूमिल की गई थी। श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा के विरुद्ध स्कूल के प्राचार्य ,समस्त स्टॉफ समेत स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने भी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया था,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जब अधिकारी स्कूल जांच करने आए थे तो श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा ने जांच अधिकारी को आत्मदाह की धमकी देकर स्कूल से भगा दी थी जिसकी खबरें समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई थी...

श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा ने नवंबर 2015 में महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय स्कूल की प्राचार्य और जुलाई 2023 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शास.बालक उच्च. मा. विद्यालय सरकंडा,बिलासपुर की प्राचार्य को एक जैसे तरीके से छात्रों का उपयोग करके फसाने की कोशिश की है।

NSUI के प्रदेश महासचिव लक्की मिश्रा ने श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा को जिला से बाहर स्थानांतरित करने और श्रीमती मिश्रा पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग शासन से की है,अब देखना ये होगा की क्या इस आदेश से मामला शांत होता है या और भी उग्र होता हैं..

Banner